Breaking News:
राजधानी
मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली एक साल की सेवावृद्धि
राजधानी
-अब अगस्त 2026 तक संभालेंगे प्रशासनिक मुखिया की जिम्मेदारी
-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी बधाई
भोपाल। केंद्र सरकार ने 31 अगस्त को सेवानिवृत हो रहे मप्र के मुख्य सचिव अनुराग जैन के कार्यकाल में एक साल की सेवावृद्धि कर दी है। अब वे अगले साल 31 अगस्त 2026 तक मप्र के प्रशासनिक मुखिया की जिम्मेदारी संभालेंगे। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने गुरुवार को मप्र सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक्स के जरिए मुख्य सचिव को सेवावृद्धि मिलने की सूचना दी है। साथ ही उन्हें बधाई देते हुए फोटो भी पोस्ट किया है। अनुराग जैन को एक्सटेंशन मिलने के साथ ही मुख्य सचिव की दौड़ में शामिल अन्य अधिकारियों को अब एक साल का इंतजार करना पड़ेगा।
मुख्य सचिव अनुराग जैन 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पिछले साल 30 सितंबर को वीरा राणा का मुख्य सचिव का कार्यकाल पूरा होने के बाद 1 अक्टूबर को अनुराग जैन मप्र के मुख्य सचिव बने थे। तब केंद्र सरकार ने उनकी सेवाएं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटाकर मुख्य सचिव बनाया था। तभी यह माना जा रहा था कि जैन को एक्सटेंशन मिलेगा। हालांकि मुख्य सचिव का एक्सटेंशन का फैसला बेहद गोपनीय रहा। मुख्यमंत्री के हाल ही के दिल्ली दौरों को मुख्य सचिव की नियुक्ति से जोडक़र देखा जा रहा था। गुरुवार को भी मुख्यमंत्री डॉ यादव दिल्ली गए थे।
पहले अधिकारी, जिन्हें एक साथ मिली साल भर की सेवावृद्धि
अनुराग जैन पहले मुख्य सचिव हैं, जिन्हें एक साथ साल भर की सेवावृद्धि मिली है। इससे पहले भी मुख्य सचिव के कार्यकाल बढ़ाए गए, लेकिन किसी को भी एक बार में 6 महीने से ज्यादा कार्यवृद्धि नहीं मिली। इकबाल सिंह बैंस नवंबर 2022 में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उन्हें 6-6 महीने की दो बार सेवा वृद्धि मिली। इसी तरह वीरा राणा मार्च 2024 में सेवानिवृत्त होने वाली थीं, लेकिन उन्हें 3-3 महीने की दो सेवावृद्धि मिलीं और वे सितंबर 2024 तक मुख्य सचिव रहीं। इससे पहले भी मुख्य सचिव के कार्यकाल में वृद्धि की गई थीं।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26