राजनीति

Image Alt Text

आरक्षण को अटकाने वालों को भेजो जेल

राजनीति

मुख्यमंत्री निवास से निकलते ही विपक्ष बोला, ओबीसी 
-सर्वदलीय बैठक को बताया स्वागत योग्य कदम

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा ओबीसी आरक्षण को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक को सरकार का स्वागत योग्य कदम बताया है। मुख्यमंत्री निवास से निकलकर कांगे्रस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक सुर में कहा कि ओबीसी आरक्षण पर आखिर सरकार को झुकना पड़ा। बैठक में कांग्रेस के करीब आधा दर्जन नेताओं ने हिस्सा लिया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि अगर ओबीसी आरक्षण को शीघ्र लागू करने का रास्ता निकलता है तो यह सकारात्मक कदम होगा। सर्वदलीय बैठक में यही नीति बनी कि कानून को लागू किया जाए और जिन लोगों ने 6 वर्षों तक इसे रोके रखा, उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो। यह सर्वसम्मति से सोचा गया कि आरक्षण लागू होना चाहिए, जो स्वागतयोग्य है।
सिंघार ने कहा कि कांग्रेस सरकार ओबीसी आरक्षण का प्रस्ताव विधानसभा में लाया था, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया। आज की बैठक में यह तय हुआ कि सभी दलों के अधिवक्ता मिलकर एक रिपोर्ट बनाएंगे और उसे कोर्ट में डे-टू-डे सुनवाई में पेश किया जाएगा। कोर्ट ने कहीं भी रोक नहीं लगाई है, इसे सरकार ने ही रोके रखा है। सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य कमलेश्वर पटेल उपस्थित रहे।