Breaking News:
राजनीति
सेवा पखवाड़ा के रूप में मनेगा प्रधानमंत्री का जन्मदिन
राजनीति
भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक में तय हुए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक के कार्यक्रम
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रदेश एवं जिला स्तर पर अलग-अलग प्रभारियों की टोली बनाई गई है।
श्री यति ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। मोदी जी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जंयती तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। सेवा पखवाडा के अंतर्गत स्कूल, चिकित्सालय, रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड, मंदिर, पार्क सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। ‘ एक पेड़ माँ के नाम’ पर पौधारोपण किया जाएगा। जिलों और मंडलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
सेवा सप्ताह में होंगे यह आयोजन
सभी चिकित्सा केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर दिव्यांगों को नि:शुल्क उपकरण प्रदान किए जाएंगे। जिला मुख्यालयों, कॉलेज एवं सामुदायिक सभागारों में प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत विषय पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। दिव्यांग एवं विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा। स्थानीय उत्पादों को बढावा देने के लिए वोकल फॉर लोकल का प्रचार किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी पर चयनित पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा ग्राम स्तर से लोकसभा स्तर पर सांसद खेलकूद प्रतियोगिताएं होगी। जिला स्तर पर विकसित भारत पर चित्रकला प्रतियोगिताएं होगी। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मोदी विकास मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी कार्यालयों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी दिखाई जाएगी।
हर बूथ पर मनेगी दीनदयाल जी की जयंती
श्री यति ने बताया कि 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पर उनको जिले के प्रत्येक बूथ पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही सभी बूथों पर पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगे। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर खादी वस्त्र संग्रहालय से स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी करने का आग्रह किया। उसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। बैठक में ननि अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जगदीश यादव सहित जिला पदाधिकारी, टोली संयोजक, मंडल अध्यक्ष, सभी टोलियों के सदस्य एवं मन की बात कार्यक्रम के मंडल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26