Breaking News:
राजनीति
पार्टी लाइन के विपरीत ऐसा आचरण-व्यवहार बर्दास्त
राजनीति
कलेक्टर को चोर कहने वाले भिण्ड विधायक को संगठन से मिली कड़ी फटकार
भोपाल। दो दिन पहले भिण्ड जिले में कलेक्टर बंगले पर स्थानीय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा समर्थकों के साथ किए गए प्रदर्शन और झड़प को भाजपा संगठन ने गंभीरता लेते हुए शुक्रवार को विधायक श्री कुशवाह को भोपाल तलब किया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने बंद कमरे में उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में इस तरह के घटनाक्रम पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विधायक श्री कुशवाह शुक्रवार को प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निवास संगठन के तीनों ही पदाधिकारियों से मिलने पहुंचे। विधायक श्री कुशवाह द्वारा कलेक्टर के साथ किए गए व्यवहार को गंभीर मानते हुए तीनों ही पदाधिकारियों ने उन्हें कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि ‘आपका व्यवहार पार्टी लाइन के विपरीत है, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं होगा।’ पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है, यहां अनुशासन सर्वोपरि है और यही हमार पहचान है। यहां अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं होंगी। इस तरह की अनुशासनहीनता करने वालों पर संगठन सख्त कार्रवाई करता है।
हाथ बांधकर बैठे रहे विधायक
तीनों ही संगठन पदाधिकारियों के सामने विधायक श्री कुशवाह ने अपनी सफाई देने का प्रयास जरूर किया, लेकिन वायरल हुए वीडियो में कलेक्टर के साथ उनके व्यवहार को घोर आपत्तिजनक और पार्टी गाइडलाइन के विपरीत बताकर पदाधिकारियों ने उन्हें चेतावनी के साथ कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान विधायक श्री कुशवाह हाथ बांधे बैठे रहे तथा भविष्य में इस तरह का आचरण-व्यवहार नहीं दोहराने का आश्वासन भी दिया।
एक महीने में चार विधायकों, एक पूर्व विधायक को लगी फटकार
प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद से हेमंत खंडेलवाल पार्टी से जुड़े जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लगातार संयम और शिष्ट आचरण की सीख दे रहे हैं। हालांकि इस बीच श्री कुशवाह सहित चार विधायकों और एक पूर्व विधायक को पिछले महीने संगठन पदाधिकारियों की फटकार झेलनी पड़ी। इंदौर-3 के विधायक गोलू शुक्ला को उनके पुत्र द्वारा महाकाल मंदिर में पुजारियों से विवाद मामले में, सेंवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल को भी उनके बेटे द्वारा विधायक लिखी गाड़ी में बैठकर वाहनों का काफिला निकालना और बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के मामले में तथा बीना विधायक बीना सप्रे को फोन पर एक युवक को धमकाने के मामले में तलब किया गया। इसी प्रकार पूर्व भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी को चुरहट थाने में महिला सीएसपी से विवाद और अशोभनीय टिप्पणी करने पर फटकार लगी। इससे पहले आपत्तिजनक बयानों के चलते मंत्री विजय शाह, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह,मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, पिछोर विधायक प्रीतम लोधी सहित बीना नगरपालिका अध्यक्ष लता सकवार, देवास महापौर गीता अग्रवाल और सागर महापौर संगीता तिवारी को भी संगठन की गाइडलाइन तोडऩे पर फटकार लग चुकी है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26