Breaking News:
राजनीति
भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली राहुल गांधी की शवयात्रा
राजनीति
देखें वीडियो - https://youtube.com/shorts/iXjTEdxYDQ0?si=aKDQ8AAVkOhKogz8
प्रधानमंत्री को गाली देने का भोपाल में विरोध
भोपाल। बिहार के दरभंगा में कांग्रेस की सभा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दिए जाने के विरोध में रविवार को भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शवयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया।
रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के पास स्थित रेडक्रॉस चौराहे पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुईं महिला मोर्चा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की ओर बढऩे लगीं। हालांकि, पुलिस ने उन्हें सिद्धांता हॉस्पिटल के सामने बैरिकेडिंग कर आगे बढऩे से रोक दिया।
अर्थी तोड़ी फिर लगाई आग
प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद सिद्धांता अस्पताल के सामने महिला मोर्चा ने अर्थी तोडक़र उस पर रखे पुतले में आग लगा दी। इसके बाद नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन खत्म कर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष भी हुए शामिल
भाजपा महिला मोर्चा के इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, महापौर मालती राय, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, नेहा बग्गा सहित पार्टी और मोर्चा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं: सांसद नारोलिया
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा कि महिलाओं का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्या महिलाएं राजनीति और अन्य क्षेत्रों में अपमान सहने के लिए काम करती है? हम राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं, क्या आपके घर में बहन-बेटियां नहीं हैं? क्या आप इसी तरह माताओं और बहनों का अपमान करते रहेंगे? उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा कि अब मातृशक्ति जाग चुकी है और यदि अब भी कांग्रेस ने होश नहीं संभाला तो बची-खुची कांग्रेस भी पूरी तरह स्वाहा हो जाएगी। राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और आगे से किसी भी महिला का अपमान नहीं करें। भाजपा में महिलाओं को जो सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और बराबरी का अधिकार दिया गया है, वह किसी अन्य पार्टी में नहीं है।
हर घर में बताओ महिलाओं का अपमान करती है कांग्रेस:खंडेलवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा- राहुल गांधी एक ऐसे नेता हैं जिनके संरक्षण में हर नेता बहनों के बारे में गलत टिप्पणी करता है। अभी मप्र में जीतू पटवारी ने हमारी बहनों के बारे में एक टिप्पणी की। ऐसी अशोभनीय टिप्पणी अगर कोई कर सकता है तो कांग्रेस नेता के और जीतू पटवारी जैसे नेता ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा, आज हजारों की संख्या में हमारी बहनें उनका विरोध करने और यह बताने के लिए यहां आईं कि कांग्रेस वो दल है जहां महिलाओं का अपमान किया जाता है। बहनों के बारे में अपशब्द का उपयोग किया जाता है। हमारे देश के ऐसे नेता जिनका पूरी दुनिया सम्मान करती है। उनके बारे में अशोभनीय टिप्पणी की जाती है।
नाना-नानी के पास चले जाएं राहुल: डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर गलत बयान देते हैं। अगर उन्हें इतनी परेशानी है, तो अपने नाना-दादी और पिता के पास चले जाना चाहिए। इस जगत में रहने का उन्हें कोई हक नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुरैना में हाइड्रोजन यूनिट के भूमिपूजन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26