Breaking News:
राजधानी
सेवाभारती ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
राजधानी
भोपाल। सेवा भारती, भोजपुर जिला द्वारा रविवार को अभावग्रस्त सेवा बस्तियों में संचालित नि:शुल्क संस्कार केंद्रों में अध्ययनरत मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह महर्षि विद्या मंदिर, रतनपुर में आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा स्व. विष्णु कुमार के नाम से पौधरोपण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। संस्कार केंद्रों के बच्चों ने दीप ज्योति मंत्र एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।
समारोह में भोजपुर जिला सचिव एवं प्रांत युवा आयाम संयोजक संकल्प दीक्षित ने सेवा भारती भोजपुर के विविध आयामों की जानकारी दी। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मोबाइल की लत एवं उसके दुष्परिणाम पर नाटक, रानी लक्ष्मीबाई पर नाट्य मंचन तथा पर्यावरण जागरूकता विषय पर प्रभावी प्रस्तुति दी। प्रांत संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह सोलंकी ने सेवा भारती के बहुआयामी कार्यों—मातृछाया प्रकल्प, वृद्धाश्रम, वनवासी छात्र-छात्राओं की शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा पर प्रकाश डालते हुए संगठन की विशेषताओं को रेखांकित किया। कार्यक्रम में विपिन द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि अनिल खमेसरा ने भी सेवा भारती की गतिविधियों की सराहना की। विधायक सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि सेवा भारती सामाजिक समरसता, शिक्षा, स्वावलंबन, आपदा प्रबंधन और सामाजिक जागरण के क्षेत्रों में प्रशंसनीय कार्य कर रही है।समारोह में संस्कार केंद्रों में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26