Breaking News:
राजधानी
भोपाल मेट्रो के लोकार्पण की तैयारियां शुरू
राजधानी
आयुक्त मेट्रो रेल सुरक्षा की टीम से पहले नगरीय प्रशासन और मेट्रो अधिकारियों ने किया निरीक्षण
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भोपाल मेट्रो का लोकार्पण अक्टूबर माह में प्रस्तावित है। इससे पहले आयुक्त मेट्रो रेल सुरक्षा (सीएमआरएस) के साथ उनकी टीम सितम्बर महीने में दो बार मेट्रो रूट का परीक्षण करेगी। इसलिए नगरीय प्रशासन एवं मेट्रो के अधिकारियों ने मेट्रो मार्ग पर निरीक्षण शुरू कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अक्टूबर माह में भोपाल मेट्रो के लोकार्पण की बात कह चुके हैं। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को भी उन्होंने जल्द काम पूरा करने के निर्देश देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी आमंत्रण दे दिया। मेट्रो के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री का आना लगभग तय माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण के बाद अक्टूबर में भोपाल में मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरी झंडी दिखाते ही मेट्रो आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी।
बचे हुए कामों को निपटाने में जुटे अधिकारी
प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण और मुख्यमंत्री की घोषणा के चलते नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठम अधिकारी मेट्रो के शेष बचे कामों को पूरा कराने में जुटे हैं। अपर मुख्य सचिव स्तर से प्रतिदिन कामों की समीक्षा की जा रही है। इसलिए 15 सितम्बर तक काम हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य भी तय किया गया है।
आरडीएसओ टीम कर चुकी निरीक्षण
आयुक्त मेट्रो रेल सुरक्षा टीम के सितम्बर में निरीक्षण से पहले रिसर्च डिजाइन एण्ड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) की टीम भी सम्पूर्ण रूट का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट दे चुकी है। आडीएसओ से ओके रिपोर्ट मिलने के बाद अब सीएमआरएस के निरीक्षण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयुक्त मेट्रो रेल सुरक्षा की टीम मेट्रो स्टेशन पर बने ऑपरेशन रूम, इलेक्ट्रिकल सेक्शन, प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्कलेटर सहित अन्य यात्री सुविधाओं की जांच करेगी। इसके अलावा प्रायोरिटी कॉरिडोर के हिस्से में मेट्रो के वाया डक्ट (पटरी) पर ट्रॉली में बैठकर निरीक्षण, मेट्रो कोच में बैठकर उसकी सौ प्रति किमी तक की गति, तेज गति में यात्री सुरक्षा और वाइब्रेशन, तेज गति से चलने के बाद ब्रेकिंग सिस्टम की जांच सहित अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया जाएगा।
रविवार को एसीएस ने देखी तैयारियां
रविवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य संजय दुबे भी मेट्रो मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सुभाषनगर से एम्स के बीच तक का मार्ग भी देखा। जिन जगहों पर काम अधूरा नजर आया, उसे जल्द पूरे करने के निर्देश दिए। सीएमआरएस के निरीक्षण के संबंध में भी उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से चर्चा की।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26
Gossip गुगली
18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै ....
03-05-26