राजनीति

Image Alt Text

भोपाल में निकली ट्रंप की शवयात्रा

राजनीति

50 प्रतिशत टेरिफ का विरोध: शोकपत्र छपवाए, 13 दिन बाद मृत्युभोज

भोपाल। भारत से आयतित सामानों पर अमेरिका में 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के विरोध में भोपाल में भारतीय गणवार्ता पार्टी ने प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बोर्ड ऑफिस चौराहे से ज्योति टाकीज तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सांकेतिक शवयात्रा निकाली। इसके बाद बोर्ड ऑफिस चौराहे पर ट्रंप का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर जबरिया तरीके से 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। शवयात्रा निकालने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की तेरहवीं के कार्ड भी बांटे गए। तेरहवीं पर लोगों को मृत्युभोज भी कराया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकांत शुक्ला ने कहा ट्रंप ने दोस्ती के नाम पर गद्दारी की है।