Breaking News:
मध्यप्रदेश
शल्य चिकित्सा उपकरण कारोबारी के ठिकानों पर आयकर के छापे
मध्यप्रदेश
भोपाल, इंदौर, मुंबई सहित अन्य शहरों में करीब तीस ठिकानों पर हुई कार्रवाई
भोपाल। आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को भोपाल,इंदौर, मुंबई सहित अन्य शहरों में करीब 30 ठिकानों पर छापे मारे। भोपाल में एमपी नगर स्थित साइंस हाउस ग्रुप मेडिकल प्रायवेट लिमिटेड एवं इंदौर में इस फर्म के सहयोगी संस्थानों पर कार्रवाई की गई है। छापों में कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। टीम को बड़ी मात्रा में आयकर की चोरी की संभावना है।
टीम सुबह करीब 5 बजे साइंस हाउस पहुंची। फिलहाल अफसर, इसके संचालक जितेंद्र तिवारी और उनके सहयोगी सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहित गुप्ता, कंसल्टेंट दिनेश बारोलिया, शिखा राजोरिया से पूछताछ कर रहे हैं। भोपाल में आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे साइंस हाऊस के मुख्य कार्यालय भोपाल में गौतम नगर स्थित मकान नंबर सी-25 एवं इस कंपनी के संचालक शल्य चिकित्सा उपकरण कारोबारी जितेन्द्र तिवारी के लालघाटी स्थित पंचवटी में मकान नंबर 64 बी सहित अन्य ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। विगत 31 सालों से संचालित यह कंपनी देशभर में शल्य चिकित्सा उपकरण बेचती है साथ ही नायग्नोस्टिक सर्विस भी देती है। कंपनी पैथालॉजी लैब और निजी अस्पताल की भी सेवाएं भी उपलब्ध कराती हैं।
संचालक और सहयोगियों से भी हुई पूछताछ
छापे के दौरान आयकर विभाग की टीम ने साइंस हाऊस मेडिकल प्रायवेट लिमिटेड (एसएचएमपीएल) कंपनी के संचालक शल्य चिकित्सा उपकरण कारोबारी जितेन्द्र तिवारी के साथ उनके सहयोगी सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहित गुप्ता, कंसल्टेंट दिनेश बारोलिया, शिखा राजोरिया से भी पूछताछ की।
संचालक की अलग-अलग नामों से कंपनियां
साइंस हाउस ग्रुप के संचालक जितेंद्र तिवारी की साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड के अलावा पीओसीएल साइंस हाउस प्राइवेट लिमिटेड, रेडसेल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, जीवाणुडे फाउंडेशन और बायो साइंस हेल्थ केयर के नाम से भी कंपनियां हैं। इन सभी कंपनियों के दस्तावेज खंगालकर आयकर चोरी की पड़ताल की जा रही है।
दिल्ली में हुई थी संचालक की गिरफ्तारी
साइंस हाउस ग्रुप के संचालक जितेन्द्र तिवारी को दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा गिरफ्तार कर चुकी है। यह गिरफ्तारी उस समय की थी, जब तिवारी दो महीने तक चाइना रहकर भारत वापस लौटे थे।
आर्थिक गड़बड़ी में हो चुकी है जेल
साइंस हाउस ग्रुप के संचालक जितेन्द्र तिवारी के खिलाफ अनूपपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी खरीदी में अधिक कीमत पर स्वास्थ्य उपकरण और दवाओं की आपूर्ति मामले में ईओडब्ल्यू द्वारा आर्थिक गड़बडी का प्रकरण भी दर्ज किया था। इस मामले में साइंस हाउस ग्रुप के संचालक जितेन्द्र तिवारी और अनु सेल्स के संचालक शैलेन्द्र तिवारी को गिरफ्तार किया गया था।
ईडी के साथ संयुक्त छापे की चर्चा
चिकित्सा उपकरण कारोबारी जितेन्द्र तिवारी के ठिकानों पर आयकर विभाग के साथ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भी कार्रवाई किए जाने की भी चर्चा रही। हालांकि दोनों ही एजेंसियों के स्थानीय कार्यालयों से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26
Gossip गुगली
18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै ....
03-05-26