राजधानी
भाजपा को कार्यकर्ताओं ने बनाया विश्व का सबसे बड़ा संगठन
राजधानी
भाजपा कार्यालय में हुआ भोपाल की मध्य विधानसभा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन
भोपाल। भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे पखवाड़े के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में भोपाल की मध्य विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने कहा कि भाजपा ने भारतीय राजनीति में जो परिवर्तन लाया है उसे खुली आंखों से तो देखा ही जा सकता है बंद आँखो से भी महसूस किया जा सकता है। कार्यकर्ताओं ने ही भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनाया है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी हमारी विचारधारा और विचार आधारित कार्यकत्र्ता है और कार्यकत्र्ता निर्माण में पार्टी के असंख्य व्यक्तियों ने अपना जीवन खपा दिया। देश की सत्ता में तीसरी बार बहुमत के साथ नरेन्द्र मोदी की सरकार है प्रदेशों में लगातार चुनाव जीत रहे है । जनता का विश्वास टूटे न यह हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता शैलेंद्र शर्मा ने कहा नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही देश विकास की पटरियों पर तेजी से दौड़ रहा है । मोदी जी के पूर्व की कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार भ्रष्टाचार, घोटालों से देश को कलंकित कर रही थी उनसे राहत मिली है । प्रधानमंत्री सडक़ो का जाल, और लंबी दूरी की सडक़े जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में दिख रही है कांग्रेस के समय इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी दी।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26