मध्यप्रदेश
खाद वितरण में कुप्रबंधन पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को लगाई फटकार
मध्यप्रदेश
-अव्यवस्था के लिए तय होगी जिम्मेदारी, स्टॉक की किसानों को दें जानकारी
-किसान संगठन और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने के निर्देश
भोपाल। प्रदेश में खाद की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद वितरण के कुप्रबंधन पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नाराजगी जताई है। उन्होंने जिलाधीशों को फटकार लगाते हुए कहा कि खाद वितरण में अव्यवस्था के लिए जिलाधीश ही जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बेहतर वितरण व्यवस्था वाले जिले दमोह ओर जबलपुर की तारीफ करते हुए कहा कि अन्य जिले भी इसी प्रक्रिया को अपनाएं या नवाचार करें। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सुबह निवास पर खाद वितरण एवं बाढ़ राहत को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद वितरण व्यवस्था में किसान संगठनों को भी जोड़ें। साथ ही उपलब्ध खाद जानकारी किसान एवं जनप्रतिनिधियों को दें। स्टॉक की जानकारी सोशल मीडिया पर दें। टोकन के आधार पर प्रत्येक किसान को कितना खाद दिया जाएगा, इसको भी किसानों को बताएं। प्रशासन की टीमें डबल लॉक, पैक्स और निजी विक्रय केंद्रों पर छापामार कार्रवाई करें। अवैध खाद के भंडारण एवं वितरण को लेकर प्रदेश में अभी तक 53 एफ.आई.आर और 88 लायसेंस निरस्त किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जिन-जिन क्षेत्रों में भी अतिवृष्टि और बाढ़ से फसलों को क्षति हुई है, वहां राहत के लिए तत्काल कार्रवाई आरंभ की जाए। आगामी दिनों में भी भारी वर्षा की संभावना है। सभी जिलों में पुलिस प्रशासन सक्रिय और सजग रहे। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना सहित अधिकारी उपस्थित थे। सभी जिले के कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारी वर्चुअली जुड़े।
मुख्यमंत्री को पसंद आए 2 जिलों के नवाचार
मुख्यमंत्री ने खाद वितरण को लेकर धार, दमोह, जबलपुर और रीवा जिले के कलेक्टरों से चर्चा की। दमोह कलेक्टर ने बताया कि वितरण में किसान संगठनों का सहयोग लिया जा रहा है। टोकन वितरण और उर्वरक वितरण को अलग-अलग किया गया है। टोकन तहसील कार्यालय से बांटे जा रहे हैं और वितरण विक्रय केन्द्रों से किया जा रहा है। जबलपुर कलेक्टर ने बताया कि फोन पर टोकन नंबर दिए जा रहे हैं। विक्रय केंद्रों पर डिस्पले बोर्ड लगाए गए हैं। बोर्ड न पर टोकन नंबर प्रदर्शित कर उर्वरक वितरण किया जा रहा है। डिस्पले बोर्ड पर जिले में उपलब्ध उर्वरकों की मात्रा भी प्रदर्शित की जा रही है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26