Breaking News:
राजधानी
भारतीय शिक्षण मंडल का स्थापना दिवस समारोह आज
राजधानी
भोपाल। भारतीय शिक्षण मंडल के 56 वें स्थापना दिवस गुरूवार, 10 अप्रैल को रविंद्र भवन के अंजनी सभागार में गुरुवार शाम 5 बजे से समारोह के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर ‘शिक्षा से ज्ञान, ज्ञान से चरित्र, और चरित्र से राष्ट्र का निर्माण’ विषय पर व्याख्यान भी आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु डॉ. सुहास पेडणेकर होंगे। मुख्य अतिथि माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय शिक्षण मंडल के उच्च शिक्षा गतिविधि प्रमुख एवं भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आइसर) के निदेशक डॉ. गोवर्धन दास रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय महामंत्री एवं निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग मप्र के अध्यक्ष डॉ. भरत शरण सिंह करेंगे। कार्यक्रम में प्राध्यापक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, बुद्धिजीवी, मातृशक्ति, युवा एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26