Breaking News:
व्यापार
सभी को भाया नया जीएसटी स्लैब
व्यापार
भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा किए गए जीएसटी संशोधन व्यापारी, ग्रहणी, किसान, आम गरीब और माध्यम परिवारों को खूब भाया है। सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्तमत्री निर्मला सीतारमण को इस पहल के लिए धन्यवाद बोल रहे है।
बीजेपी नेताओ और व्यापारियों ने इन शब्दों में दी बधाई
सभी सेक्टर को जीएसटी राहत गुलदस्ते के समान: मुख्यमंत्री
जीएसटी दरों में संशोधन पर प्रतिक्रिया में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर जो कहा उसे जीएसटी में विभिन्न प्रकार की राहत देकर एक माह की अवधि में ही पूरा कर आम व्यक्ति को राहत देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। जीएसटी में दी गई राहत सभी वर्गों के सशक्तिकरण में लाभदायी सिद्ध होगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के द्वारा विभिन्न वैश्विक उथल-पुथल के बीच आम जन के हित में जीएसटी में राहत दिए जाने का निर्णय लिया जाना ऐतिहासिक और अद्वितीय है। नागरिकों, उद्यमियों, गरीब एवं वंचित वर्ग का ध्यान रखा है। नागरिकों के स्वास्थ्य बीमा को टैक्स फ्री कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में अतिरिक्त राहत दी गई है। इसका लाभ गरीबों, मध्यवर्ग और किसानों को भी मिलेगा। स्कूली बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री नक्शे, चार्ट, ग्लोब, पेंसिल, शार्पनर, कॉपी, नोटबुक पर जीएसटी 12 प्रतिशत से शून्य करना स्कूली बच्चों और युवाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।
जीएसटी काउंसिल का स्वागत योग्य कदम: तोमर
मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की 140 करोड़ आबादी के हित में, गांव, गरीब , किसान और आमजन को राहत पहचाने के लिए जीएसटी दरों को 4 की जगह सिर्फ 2 स्लैब में करने का अत्यंत सराहनीय और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हम सभी प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हैं। अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 15 अगस्त 2025 को लाल किले की प्राचीर से की थी, एक ऐतिहासिक कर ढांचे के रणनीतिक, सैद्धांतिक और नागरिक-केंद्रित विकास का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो सभी नागरिकों के जीवन के स्तर को बेहतर बनाएंगे।
प्रधानमंत्री ने देश की जनता को दिया बड़ा उपहार: खंडेलवाल
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने केन्द्र सरकार की ओर से टैक्स स्लैब में किए गए बदलाव का स्वागत किया है। जनहितैषी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार के इस निर्णय का लाभ देश की 90 प्रतिशत जनसंख्या, करीब सवा सौ करोड़ लोगों के साथ गरीब, युवा, किसान, महिलाओं समेत हर वर्ग को ताकत मिलेगी। मोदी जी के नेतृत्व में जीएसटी स्लैब में बदलाव के ऐतिहासिक फैसले से देश आर्थिक रूप से और सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से आमजन के जीवन को बेहतर बनाने की बात कही थी और जीएसटी स्लैब में किया गया बदलाव इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
त्यौहार पर देश की जनता को मिला उपहार:सारंग
मप्र के खेल एवं युवा कल्याण व सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने जीएसटी दरों में संशोधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि जीएसटी दरों में भारी कमी से देश की जनता को बड़ा लाभ होगा। जीएसटी में भारी कटौती की गई है, यह त्यौहार के उत्सव पर जनता को बड़ा लाभ है। इससे माध्यम वर्गीय और आम जनता को लाभ होगा। जनता तक योजनाएं पहुंचाने, अर्थव्यवस्था सुचारू करने, विकास के नए आयाम स्थापित हो इसके लिये हर समय जनहितैषी निर्णय लिए गए हैं।
त्यौहार पर जीएसटी दरों में भारी कमी देश की जनता के लिए उपहार है।
जीएसटी दरों में संशोधन व्यापारियों को बड़ी राहत: कैट
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने जीएसटी काउंसिल की बैठक में दरों के तर्कसंगतीकरण का स्वागत किया है। कैट जिलाध्यक्ष धमेन्द्र शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार का यह निर्णय न केवल व्यापारियों के लिए बल्कि आम उपभोक्ताओं के लिए भी बड़ी राहत लेकर आया है। कैट द्वारा लंबे समय से रखे गए सुझावों को सरकार ने मान दिया है, जिससे स्पष्ट होता है कि सरकार ने व्यापारियों और आमजन दोनों की चिंताओं को गंभीरता से सुना है। पंजीकरण प्रक्रिया के सरलीकरण की कैट की मांग को भी सरकार ने स्वीकार किया है। यह निर्णय सरकार और व्यापारियों के बीच विश्वास और संवाद की मज़बूत कड़ी को दर्शाता है।
दिवाली के पहले मिला बड़ा तौहफा: मुकाती
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रबंध समिति सदस्य सी.एल.मुकाती ने केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में किए गए संशोधन का स्वागत करते हुए इसे दीवाली से पहले एनडीए सरकार का जनता को शानदार तोहफा बताया। आवश्यक उपयोग की वस्तुओं पर टैक्स दरों में कमी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व उद्योग जगत को राहत और ट्रांसपोर्ट एवं व्यापार में तर्कसंगत सुधार आम लोगों के जीवन को आसान बनाने वाला ऐतिहासिक फैसला है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26