Breaking News:
राजनीति
उमंग सिंघार अवसरवादी आदिवासी, चुनावी हिन्दू: सोलंकी
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उमंग सिंघार ने जनजातीय समाज को भ्रमित करने का काम किया है। देश और प्रदेश के जनजातीय समाज से माफी मांगने की बजाय वे लगातार अपने बयान पर कायम हैं और कह रहे है कि उनके बयान पर पार्टी नेताओं का भी समर्थन है। सिंघार जनजातीय समाज को भ्रमित कर विभाजनकारी राजनीति कर रहे हैं। सिंघार का बयान आदिवासी धार्मिक अस्मिता को ठेस पहुंचाने, समाज विरोधी और देश तोडऩे वाला है। उमंग सिंघार अवसरवादी आदिवासी और चुनावी हिन्दू हैं। देश के जनजातीय भाईयों-बहनों ने इस बयान की कड़ी निंदा की है। उसके बाद भी नेता प्रतिपक्ष अपने कुत्सित बयान पर कायम है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी बतायें कि क्या वह इस बयान से सहमत हैं? श्री सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस के लोग यह बात नहीं समझते हैं कि संविधान में आदिवासी शब्द का उल्लेख नहीं है, वहां ट्राइबल का मतलब जनजातीय होता है। उमंग सिंघार कहते हैं मैं गणेश जी की पूजा करता हँू। सभी धर्मों का सम्मान करता हॅू फिर एक तरफ कहते हैं मैं आदिवासी हिंदू नहीं हूं। वह स्वयं तय नहीं कर पा रहे हैं कि वह किस धर्म के हैं। उमंग सिंघार समाज को आपस में लड़वाने, बांटने और गुमराह करने का काम कर रहे हैं। आदिवासी समाज वैदिक काल से प्रकृति की पूजा करता आ रहा है और वैदिक काल से प्रकृति पूजा करने वाले सभी लोग हिंदू हैं। रामायण और महाभारत में भी आदिवासी समाज के साक्ष्य मिलते हैं। आदिवासी समाज सनातन संस्कृति को मानने वाला हिंदू धर्म का अभिन्न अंग है।
कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों का शोषण कर अपमानित किया
श्री सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समाज के साथ दोहरे दर्जे का व्यवहार किया है और किसी भी प्रकार का कोई अधिकार और सुविधाएं उन्हें नहीं दी। कमलनाथ सरकार ने पेशा कानून को जानबूझकर रोका, प्रदेश की अति पिछड़ी जनजाति बैगा, सहरिया एवं भारिया बहनों के लिए आहार अनुदान योजना तक बंद कर दी। कांग्रेस ने आदिवासी समाज के महापुरूषों व जननायकों का हमेशा अपमान किया। आज भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी समाज को अनेकों सुविधाएं देने के साथ ही महापुरूषों को सम्मान देकर उनके स्मारक बनाने का कार्य किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत यह बयान दिया है, जो सबसे बड़ा समाज विरोधी और देश को तोडऩे वाला बयान है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26