Breaking News:
राजधानी
उफना भोपाल का बड़ा तालब, पहली बार खुले भदभदा के दो द्वार
राजधानी
भोपाल। बारिश का मजबूत सिस्टम सक्रिय होने से मध्यप्रदेश के कई शहरों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। कैचमेंट एरिया और सीहोर जिले में बारिश के चलते भोपाल के बड़े तालाब में पानी का स्तर 1666.50 फीट तक पहुंच गया। इस कारण भदभदा डैम के गेट इस साल पहली बार खेलने पड़े हैं। शनिवार सुबह 10.35 बजे महापौर मालती राय ने पूजा की, फिर बांध के दो गेट खोल दिए गए। पानी निकासी के बाद इनमें से एक गेट बंद कर दिया गया है। फिलहाल, कुल 11 में से एक गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। रायसेन में हलाली बांध के 3 गेट 2-2 मीटर तक खोले गए हैं। इनसे 451.89 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।
12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को इंदौर में हल्की बारिश का क्रम जारी रहेगा, जबकि उज्जैन समेत 12 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है, उनमें उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, झाबुआ, धार, शाजापुर, राजगढ़, गुना और श्योपुर शामिल हैं। इन जिलों में अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26