राजधानी
राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारी बने आईएएस
राजधानी
वर्ष 2023 और 2024 के लिए 8-8 अधिकारियों को मिली पदोन्नति
भोपाल। मध्य प्रदेश संवर्ग के 16 राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नत किया गया है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) द्वारा सोमवार को वर्ष 2023 और 2024 बैच के लिए आईएएस अवॉर्ड की अधिसूचना जारी की गई।
पदोन्नत होकर आईएएस बने दो अधिकारी नारायण प्रसाद नामदेव और कैलाश बुंदेला ऐसे हैं, जिन्हें विभागीय जांच के कारण विगत वर्षों में पदोन्नति नहीं मिल सकी थी, इन्हें जांच में क्लीनचिट मिलते ही पदोन्नत कर आईएएस बनाया गया है। पदोन्नत हुए दो अधिकारी राकेश कुशरे और नंदा भलावे कुशरे पति-पत्नी हैं। उज्जैन नगर निगम के पूर्व आयुक्त आशीष पाठक और उज्जैन में ही पदस्थ अपर कलेक्टर संतोष टैगोर भी पदोन्नत होकर आईएएस बने हैं।
पिछले महीने हुई थी डीपीसी की बैठक
वर्ष 2023 और 2024 के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक अगस्त में हुई थी। जारी अधिसूचना में दोनों ही वर्षों के आठ-आठ अधिकारियों को पदोन्नत कर आईएएस संवर्ग में शामिल किया गया है।
2023 की पदोन्नति सूची से बने आईएएस
- नारायण प्रसाद नामदेव, डॉ कैलाश बुंदेला, नंदा भलावे कुशरे, अनिल कुमार डामोर, सविता झानिया, सारिका भूरिया, कमल सोलंकी, जितेंद्र सिंह चौहान।
2024 की पदोन्नति सूची से बने आईएएस
- संतोष कुमार टैगोर, निशा डामर, राकेश कुशरे, शैली कनाश, रोहन सक्सेना, कविता बाटला, सपना अनुराग जैन, आशीष कुमार पाठक।
इनकी नहीं हो सकी पदोन्नति
राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विवेक सिंह, पंकज शर्मा की पदोन्नति निर्धारित आयु सीमा 56 वर्ष से अधिक होने के कारण नहीं हो सकी। इनके अलावा जयेंद्र कुमार विजयवत, मनोज मालवीय, कमल चंद्र नागर, द्वारका प्रसाद बर्मन, कमलेश पुरी, सरोधन सिंह की पदोन्नति विभागीय जांच और आयु सीमा अधिक होने के चलते नहीं हो सकी।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26