Breaking News:
राजधानी
76 छात्रों को पीएचडी डिग्री, 26 को स्वर्ण पदक
राजधानी
बरकतउल्ला विवि दीक्षांत समारोह: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को सौंपी उपाधि और स्वर्ण पदक
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित हुआ। समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों और शोधार्थियों को उपाधियां और पदक प्रदान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार उपस्थित रहे। वहीं, दीक्षांत उपदेश विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार जैन ने दिया।
190 छात्रों को मिली पीएचडी उपाधि
समारोह में विश्वविद्यालय परिसर के अलावा संबद्ध कॉलेजों के स्नातक, स्नात्कोत्तर और शोध स्तर तक के विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। इस दौरान 190 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई। वहीं, विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 26 छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इनमें से 21 मेडल मेरिट के आधार पर दिए, जबकि 5 गोल्ड मेडल प्रायोजित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा 54 हजार से अधिक स्नातक, 23 हजार से अधिक को स्नात्कोत्तर सहित कुल 78 हजार से अधिक विद्यार्थियों का सपना आज सकार हो रहा है।
मंत्राचार के बीच हुआ अतिथियों का प्रवेश
समारोह के अतिथि राज्यपाल और कुलाधिपति मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में विश्वविद्यालय की शोभा यात्रा ने मंत्रोच्चार के बीच सभागार में प्रवेश किया। राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। विश्वविद्यालयीन स्मारिका और पुस्तक का लोकार्पण भी किया। कुलगुरु सुरेश कुमार जैन ने पौधा, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर राज्यपाल का अभिनंदन किया। कुलगुरु श्री जैन ने दीक्षित विद्यार्थियों को दीक्षांत उपदेश दिया और दीक्षांत शपथ दिलाई।
माता-पिता, गुरुओं के प्रति हमेशा रहें कृतज्ञ: राज्यपाल
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा, विद्यार्थी अपने माता-पिता और गुरुजनों के योगदान के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहें। सफलता के बाद भी उनका सम्मान हमेशा करें। दीक्षांत शपथ का प्रतिदिन मनन करें और जीवनभर उसका अनुशरण भी करें। उन्होंने कहा, आज देश में कृषि, खाद्य, शारीरिक शिक्षा, साइबर सुरक्षा, फोरेंसिक विज्ञान, ड्रोन तकनीक और विधि आदि विषयों में भविष्य की संभावनाएं तेजी से बढ़ी है। राज्यपाल श्री पटेल ने युवाओं से अपने ज्ञान और कौशल से समाज और राष्ट्र उत्थान के लिए आगे आने का आह्वान किया है।
सभी राज्यों की भाषाएं हमारी राष्ट्रभाषा: मुख्यंत्री
दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अतीत की गलतियों को सुधारते हुए दीक्षांत समारोह अब भारतीय परंपरा के अनुरूप आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश में सबसे पहले वर्ष 2020 में शिक्षा नीति लागू की गई। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सभी भाषाओं के अध्ययन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी राज्यों में बोली जाने वाली भाषाएं हमारी राष्ट्रभाषा हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने राष्ट्रभाषा हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई कराने की पहल की है, जिसे काफी सराहना मिल रही है। शिक्षा को केवल नौकरियों से न जोड़ा जाए, यह समाज में ज्ञान के सतत प्रसार का माध्यम है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में नवाचारों के साथ कृषि संकाय और फैशन डिजाइनिंग जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम की पढ़ाई कराई जा रही है।
मप्र से शुरू होगा भाषाओं को जोडऩे का काम: परमार
तकनीकी एवं उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि राज्य सरकार सभी विश्वविद्यालयों में डिजिटल मूल्यांकन शुरू करेगी। विद्यार्थियों को ऑनलाइन कॉपी उपलब्ध कराएंगे। शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के साथ प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में एक या दो भाषाओं की पढ़ाई शुरू करेंगे। मध्यप्रदेश हृदय प्रदेश है। यहां भाषाओं को जोडऩे का कार्य शुरू होगा। विवि के कुलगुरू प्रो. सुरेश कुमार जैन ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि आप कही भी जाएं अपने विश्वविद्यालय और अपने शहर को कभी न भूलें।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26