राजनीति

Image Alt Text

10 जिलों की कार्यकारिणी में 60 प्रमुख पदों पर महिलाएं

राजनीति

भाजपा की कार्यकारिणी में पहली बार 30 प्रतिशत से अधिक महिला पदाधिकारी 

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा नेतृत्व की घोषणा के अनुसार भाजपा संगठन में महिलाओं का दबदबा नजर आने लगा है। मध्यप्रदेश में एक-एक कर घोषित हो रहीं जिला कार्यकारिणयों में प्रमुख पदों पर महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। अब तक घोषित कुल 10 जिलों की कार्यकारिणी में 194 पदाधिकारी हैं, इनमें 60 पदाधिकारी महिलाएं हैं। 

उल्लेखनीय है कि भाजपा का केन्द्रीय और प्रदेश नेतृत्व पहले ही संगठन में हर स्तर पर महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा कर चुका है। इसी क्रम में पहली बार सात जिलों में महिलाओं को अध्यक्ष बनाया गया है। 

8 जिलों में 6, एक में सात, एक में 5 पदाधिकारी 

अब तक घोषित 10 जिलों की कार्यकारिणी में आठ जिले ऐसे हैं, जहां 6-6 पदों पर महिलाओं को दायित्व मिले हैं। आगर मालवा में दो उपाध्यक्ष और 3 मंत्री सहित कुल 5 महिला पदाधिकारी हैं, जबकि बैतूल में  एक उपाध्यक्ष और सात में से 6 मंत्री पदों पर महिलाएं हैं। 

तीन जिलों में महामंत्री, शेष में मंत्री-उपाध्यक्ष 

सागर ग्रामीण में श्रीमती उमा खटीक, भोपाल ग्रामीण में श्रीमती सावित्री मालवीय और बालाघाट में श्रीमती अनुपमा नेताम को महामंत्री बनाया गया है। शेष जिलों में महिलाओं को उपाध्यक्ष और मंत्री जैसे पदों पर प्राथमिकता मिली है। सीधी में 3 उपध्यक्ष, दो मंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर महिला हैं। सागर ग्रामीण में दो उपाध्यक्ष, एक महामंत्री और तीन जिला मंत्री,  मऊगंज में दो उपाध्यक्ष और चार मंत्री, हरदा में सात में से छह जिला मंत्री महिलाएं हैं। इसी प्रकार आगर मालवा में दो उपाध्यक्ष, तीन मंत्री, मंडला में दो उपाध्यक्ष और चार जिला मंत्री, दमोह में एक उपाध्यक्ष, तीन मंत्री, सह कोषाध्यक्ष और सह मीडिया प्रभारी, बैतूल में एक उपाध्यक्ष और सात में से छह मंत्री, भोपाल ग्रामीण में एक उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, तीन मंत्री और सह कोषाध्यक्ष एवं बालाघाट में एक उपाध्यक्ष, एक महामंत्री और चार मंत्री पदों पर महिला पदाधिकारी हैं। 

इन सात जिलों की अध्यक्ष महिलाएं 

सागर ग्रामीण- सुश्री रानी पटेल कुशवाह

टीकमगढ़-सरोज राजपूत

शहडोल-श्रीमती अमिता चपरा

नर्मदापुरम-श्रीमती प्रीति शुक्ला

खरगोन-श्रीमती नंदा ब्राह्मने

नीमच-श्रीमती वंदना खंडेलवाल 

घोषित जिले और पदाधिकारियों की संख्या

जिला          कुल महिला

सीधी                   19   6

सागर ग्रामीण    22   6 

मऊगंज            26    6

हरदा                    17    6

आगर-मालवा     21     5

दमोह             23     6

बैतूल                     23      7

भोपाल ग्रामीण      20      6

बालाघाट              27       6

कुल-                     194       60