राजनीति

Image Alt Text

14 को होगा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

राजनीति

13 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं की सफाई करेंगे भाजपा कार्याकर्ता 

भोपाल। आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ता 13 अप्रैल को उनकी प्रतिमाओं की साफ-सफाई करेंगे। वहीं 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करेंगे। 

भाजपा के भोपाल जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने गुरूवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि जिले के सभी मंडलों में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को उनकी प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाएगा। आमजन के लिए शीतल जल के प्याऊ का लोकार्पण किया जायेगा। साथ ही आमसभा का आयोजन भी होगा।श्री यति ने बताया कि 14 अप्रैल को भोपाल के बोर्ड आफिस चौराहा पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित, सांसद, विधायक, महापौर सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में जिला महामंत्री व नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज राठौर, कार्यक्रम के टोली संयोजक शंकर मकोरिया, इन्द्रजीत राजपूत सहित अन्य जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक, मंडल अध्यक्ष, संयोजक उपस्थित रहे।