Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

प्रदेश कार्यकारिणी में बढ़ेगी महिलाओं की संख्या

मध्यप्रदेश

भाजपा में प्रदेश स्तर पर भी लागू रहेगा 30 प्रतिशत महिला आरक्षण का फार्मूला 

भोपाल। भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व की मंशा के अनुरूप मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक नियुक्तियों में 30 प्रतिशत महिला आरक्षण के फार्मूले को जमीन पर उतार रही है। बूथ से लेकर जिलों तक में 30 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू है, अब प्रदेश स्तर पर भी इसी फार्मूले के आधार पर नियुक्तियां होंगी। वर्तमान नियुक्तियों में भी महिला पदाधिकारियों का अनुपात लगभग 29 प्रतिशत है। लेकिन नई कार्यकारिणी में 3-4 महिलाएं बढऩे का अनुमान है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के दो महीने बाद पार्टी की जिला इकाईयों की घोषणा शुरू हो चुकी है। बुधवार शाम तक 13 जिलों की कार्यकारिणी घोषित हो चुकी हैं। प्रत्येक जिले की कार्यकारिणी में अनुपातिक 30 प्रतिशत के फार्मूले के साथ 5 से 7 तक महिलाओं को महामंत्री, उपाध्यक्ष, सचिव और सह मीडिया प्रभारी जैसे पदों पर अवसर मिले हैं। सभी जिला कार्यकारिणी घोषित होने के बाद इसी फार्मूले से प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होगी, जिसमें महिला पदाधिकारियों की संख्या बढऩा तय है। 

प्रदेश टीम में अभी 9 प्रमुख पदों पर महिलाएं 

भाजपा की वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी में भी लगभग 29 प्रतिशत प्रमुख पदों पर महिलाओं की नियुक्ति है। महामंत्री के चार में से एक पद पर सुश्री कविता पाटीदार, उपाध्यक्ष के 13 पदों में से चार पर श्रीमती संध्या राय, श्रीमती सुमित्रा वाल्मिक, श्रीमती सीमा सिंह जादौर और श्रीमती ललिता यादव एवं प्रदेश मंत्री के 13 में से चार पदों पर श्रीमती लता वानखेड़े, श्रीमती मनीषा सिंह, श्रीमती नंदनी मरावी और श्रीमती संगीता सोनी की नियुक्ति है। नई टीम में उपाध्यक्ष और मंत्री पदों पर महिलाओं की संख्या एक-दो बढऩे की संभावना है। 

मोर्चा-प्रकोष्ठों में भी बढ़ेगा महिलाओं का बजन 

भाजपा के सात मोर्चा और 17 प्रकोष्ठ हैं। महिला मोर्चा छोडक़र शेष सभी मोर्चों में अध्यक्ष और प्रभारी तथा शेष कार्यकारिणी एवं प्रकोष्ठों में संयोजकों और सह संयोजक पदों पर पुरुष कार्यकर्ताओं की नियुक्ति है। लेकिन भविष्य में अन्य मोर्चाओं में महिला पदाधिकारियों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं मीडिया विभाग में सह प्रभारी जैसे पद पर भी महिलाओं की संख्या बढ़ सकती है। वर्तमान में कुल छह में से एक श्रीमती क्षमा त्रिपाठी इस पद पर हैं।