Breaking News:
मध्यप्रदेश
ग्वालियर को ठीक करना हमारी प्राथमिकता
मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री के सामने रखी सौ करोड़ के पैकेज की मांग, बोले मंत्री प्रद्युम्न और सिलावट
भोपाल। मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के सामने ग्वालियर के खराब हालातों को बया करते हुए सौ करोड़ रुपये के पैकेज की मांग रख चुके प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट का कहना है कि स्थानीय और प्रभारी मंत्री होने के नाते ग्वालियर के खराब हालातों को ठीक करना हमारी प्राथमिकता है।
मंत्री श्री तोमर ने बताया कि ग्वालियर में अतिवर्षा हुई है, इससे ग्वालियर की अधोसंरचना को अत्यधिक क्षति हुई है, मुख्यमंत्री के सामने मांग रखी थी कि शहर के लिए सौ करोड़ का विशेष पैकेज दिया जाए। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि ग्वालियर के लिए पूरा सहयोग करेंगे। प्रभारी मंत्री ने भी मुख्यमंत्री के सामने ग्वालियर के हालात रखे हैं। उन्होंने भी विशेष पैकेज की मांग पर सहमति दी है। ग्वालियर नगर निगम तो पूरी तरह अक्षम हो गया है। नगर निगम या नगरीय प्रशासन विभाग को लेकर मुख्यमंत्री का निर्णय लेंगे या बैठक करेंगे, यह मुख्यमंत्री का मुद्दा है। हालांकि हमारी मांग पर मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा हुई है। इसी के बाद मुख्यमंत्री से निराकरण का आश्वासन भी मिला है।
प्रभारी मंत्री बोले मिलकर हल करेंगे समस्या
प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि ग्वालियर के हालातों पर मंत्री श्री तोमर द्वारा रखी गई बात सही थी। मिलकर ग्वालियर के हालातों को ठीक करना है। मुख्यमंत्री ने भी इस संबंध में सकारात्मक रिस्पोंस दिया है। उन्होंने मिलकर ग्वालियर की समस्याएं हल करने की बात कही है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26