राजनीति
11वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में शामिल होंगे मप्र विधानसभा अध्यक्ष
राजनीति
भोपाल। 11 से 13 सितंबर तक बैंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित होने जा रहे 11 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र सम्मेलन में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शामिल होंगे। सम्मेलन में श्री तोमर ‘विधायी संस्थाओं में संवाद और चर्चा: जनविश्वास का आधार, जन आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम’ विषय पर व्याख्यान देंगे।
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को बेंगलुरु स्थित विधान सौध में इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों के सभापतियों/अध्यक्षों सहित पीठासीन अधिकारी शामिल होंगे। विदेशी संसदों के पीठासीन अधिकारियों के साथ-साथ राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के अध्यक्ष और महासचिव को भी सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26