Breaking News:
राजनीति
दशहरे के बाद ही होगी सत्ता और संगठन में नियुक्तयां
राजनीति
16 दिन सेवा पखवाड़ा में व्यस्त रहेंगे सरकार और संगठन
भोपाल। निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का मध्यप्रदेश के कई भाजपा कार्यकर्ता वेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इनमें कुछ सत्ता और संगठन में पदों के दावेदार हैं तो कुछ उनके समर्थक और सहयोगी हैं, जो राजधानी से जुड़े सूत्रों, वरिष्ठ नेताओं से हर दिन इन नियुक्तियों के संबंध में अपडेट लेने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं सरकार व मुख्यमंत्री की व्यस्तता के चलते यह तय है कि अब दोनों ही प्रकार की नियुक्तियां दशहरे के बाद ही हो सकेंगी।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से महात्मागांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी और मप्र सरकार सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इस अवधि में पार्टी कार्यकर्ता और सरकार मशीनरी समाजसेवा, जनकल्याण एवं जनहितैशी कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। इसलिए न तो प्रतीक्षारत पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित हो सकेगी और न ही सरकार निगम-मंडलों की तैयार हो चुकी सूची ही जारी करेगी।
प्रदेश कार्यकारिणी तैयार, सिर्फ घोषणा शेष
भाजपा से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने स्थानीय वरिष्ठ नेताओं, सभी जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों से मंथन के बाद क्षेत्र, समाज और वरिष्ठता के संतुलन के साथ प्रदेश कार्यकारिणी तैयार कर ली है। कार्यकारिणी में 30 प्रतिशत से अधिक महिला पदाधिकारी भी रखी गई हैं और इसे केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी भी मिल चुकी है। एक-एक कर जिलों की कार्यकारिणी घोषित की जा रही हैं, जो माह अंत तक ही घोषित हो सकेंगी। दशहरे के बाद अक्टूबर के पहले अथवा दूसरे सप्ताह तक प्रदेश कार्यकारिणी घोषित हो सकती है।
निगम-मंडलों में भी तय हो चुके नाम-पदनाम
मध्यप्रदेश में निगम-मंडलों, प्राधिकरणों सहित अन्य शासी निकायों, केन्द्र व राज्य से जुड़े विभिन्न राजनीतिक नियुक्ति वाले लगभग सभी पद अभी रिक्त हैं। आगामी समय में इनमें से अधिकांश पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पहले चरण में राज्य स्तरीय निगम-मंडलों और कुछ बोर्ड-प्राधिकरणों में नियुक्तियों की घोषणा होगी। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष जैसे पदों पर नाम एवं पदनाम तय हो चुके हैं, अब सिर्फ इसकी घोषणा शेष है।
पितृपक्ष और नवदुर्गा उत्सवों के कारण भी देरी
पितृपक्ष में नए काम की शुरूआत अथवा नियुक्तियों को शुभ नहीं माना जाता है। इस कारण भी 21 सितम्बर तक प्रदेश कार्यकारिणी अथवा निगम-मंडलों की नियुक्तियां नहीं हो सकेंगी। 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर दशहरे तक प्रदेशभर में नवदुर्गा उत्सवों की धूम रहेगी। कई कार्यकर्ता भी इन आयोजनों से जुड़े होते हैं, नेताओं की भी व्यस्तता रहती है और कई संवेदनशील स्थानों पर सरकारी मशीनरी को भी इनकी सुरक्षा-व्यवस्थाओं में व्यस्त रहना पड़ता है। सरकारी नियुक्तियों में देरी का एक कारण यह भी है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26