राजनीति
गोरकेला ड्राफ्ट लागू करे सरकार: अहिरवार
राजनीति
भोपाल। अजा/अजजा वर्गों के अधिकारियों व कर्मचारियों के हितों को नजरअंदाज किए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अजा विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने गोरकेला ड्राफ्ट लागू करने की मांग की है।
कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारवार्ता आयोजित कर अहिरवार ने कहा कि मप्र में सरकार कुछ चुनिंदा अधिकारी चला रहे हैं। इनके इशारों पर अजा/अजजा को हक और अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा की तत्कालीन शिवराज सरकार द्वारा वरिष्ठ विधिवेत्ताओं के परामर्श कर गोरकेला ड्राफ्ट (पदोन्नति अधिनियम 2017) बनाया गया, ताकि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अधीन लंबे समय से अवरुद्ध पदोन्नतियां राज्य के सभी वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों को दी जा सके, ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय को सरकार द्वारा 8 वर्षों से दबाकर रखा गया है? अहिरवार ने कहा कि सरकार ने समाधान नहीं दिा तो कांग्रेस अजा विभाग आंदोलन करेगा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26