Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

सेवा में जुटेंगे, स्वास्थ्य-रक्तदान शिविर लगाएंगे कार्यकर्ता

मध्यप्रदेश

जन्मदिन पर दूसरी बार मप्र पहुंचकर सौगातें देंगे प्रधानमंत्री मोदी 

भोपाल। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी दूसरी बार अपने जन्मदिन पर मध्यप्रदेश में रहेंगे और प्रदेश को कई बड़ी सौगातें देंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आग्रह पर भाजपा कार्यकर्ता उनका जन्मदिन उत्सवी आयोजन के रूप में नहीं, बल्कि सेवा पर्व के रूप में मनाएंगे। मप्र के साथ-साथ देशभर में पार्टी कार्यकर्ता स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान करेंगे। 

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होंगे यह कार्यक्रम 

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 17 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी सेवा के कई आयोजन करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन संघर्ष और समर्पण पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। सभी जिलों में प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में उन लोगों को आमंत्रित किया जाएगा,जिन्होंने समाज के लिए उल्लेखनीय काम किए हैं, ऐसे विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा दिव्यागों को सहयोगी उपकरण वितरण किए जाएंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा मप्र के आठ शहरों में मोदी विकास मैराथन का आयोजन करेगा। स्थानीय सांसद खेल महोत्सव आयोजित करेंगे।

कार्यकर्ता जरूरतमंदों को दिलाएंगे योजनाओं का लाभ 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा के आयोजनों के अलावा पार्टी कार्यकर्ता केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याण की योजनाओं का लाभ उन पात्र हितग्राहियों को दिलाएंगेे, जो अब तक वंचित हैं। पार्टी ने सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी है। युवा मोर्चा-युवाओं के बीच, किसान मोर्चा किसानों के बीच, महिला मोर्चा महिलाओं के साथ इसी प्रकार अजा, अजजा, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक मोर्चा अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में सक्रिय रहकर लोगों कार्यक्रमों में शामिल कराएंगे और स्वयं भी सेवा कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे। 

धार से मप्र को सौगातें देंगे प्रधानमंत्री 

17 सितम्बर को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश को कई सौगातें देंगे। धार जिले के भैंसोला गांव से प्रधानमंत्री  देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का भूमि पूजन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री इस अवसर पर ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत भी करेंगे। इस अभियान के तहत महिलाओं की स्वास्थ्य जागरूकता और सुविधा को बढ़ावा देने के लिए ‘सुमन सखी’ चैटबॉट का शुभारंभ भी करेंगे। जनजातीय स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार स्वदेशी उत्पादों की बिक्री और यूपीआई भुगतान व्यवस्था की शुरुआत भी करेंगे। प्रधानमंत्री ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान के तहत महिला लाभार्थियों को पौधे वितरित करेंगे और एक करोड़ सिकल सेल कार्ड वितरित करेंगे। साथ ही ‘स्वदेशी पखवाड़ा’ और ‘कर्मयोगी अभियान’ का भी शुभारंभ करेंगे।