Breaking News:
राजनीति
पीएम मित्रा पार्क से जनजातीय अंचल में खुलेंगे विकास के नए द्वार
राजनीति
धार पहुंचकर मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष ने देखी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को धार जिले की बदनावर विधानसभा के भैंसोला गांव में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को देखने गुरूवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विधायक हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा पहुंचे। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर एवं मप्र सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, चेतन्य काश्यप और श्रीमती निर्मला भूरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मप्र आ रहे हैं, यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि पीएम मित्रा पार्क से प्रदेश के आदिवासी अंचल में विकास के नए द्वार खुलेंगे और समृद्धि आएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने कहा कि पीएम मित्रा पार्क के निर्माण से समूचे मध्यप्रदेश की तस्वीर बदलने वाली है। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुट जाएं।
कार्यक्रम के साथ करें स्वागत की तैयारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी को सेवा पखवाड़े की गतिविधियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियों में भी जुटना है। प्रधानमंत्री अपने जन्मदिवस पर ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ कर रहे हैं। कार्यक्रम का पूरे देश में सीधा प्रसारण होगा।भौगोलिक स्थिति एवं रोड कनेक्टिविटी के लिहाज से भैंसोला में इस कार्यक्रम का आयोजन चुनौतीपूर्ण है, यह समझते हुए हमें इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुट जाना है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26