राजनीति

Image Alt Text

भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री के सामने रखी किसानों की परेशानी, राहत की मांग

राजनीति


भोपाल । भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंटकर टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिले में अतिवृष्टि से फसलों को भारी नुक़सान के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी। साथ ही किसानों की ओर से आवेदन सौंपकर तत्काल सहायता राशि दिए जाने हेतु आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया ही जल्दी ही रवि की फसल के लिए खेतो में जुताई प्रारम्भ होने वाली है इसलिए उसके पूर्व तत्काल सर्वे करवाकर किसानों को सहायता दी जानी चाहिए। श्री यादव ने बताया कि  प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री मोहन यादव  द्वारा शीघ्र ही किसानो को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।