Breaking News:
अपराध
कार से पकड़ी साढ़े तीन लाख की शराब
अपराध
विदिशा से भोपाल लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
भोपाल। लग्जरी कार में रखकर विदिशा से भोपाल लाई जा रही साढ़े लाख रुपये कीमत की 254 लीटर अवैध शराब को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा है। पुलिस ने कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शराब तस्कर ने बताया कि विदिशा से भोपाल पहुंचकर शराब की अलग-अलग होटलों में डिलीवरी होनी थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी आदिल शेख निवासी विदिशा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर उससे पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी के अनुसार रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर बायपास चौराहा से घेराबंदी कर सफारी स्ट्रोम कार को रोका। इसकी तलाशी में डिक्की और पिछली सीट में भरी 28 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। जिसकी कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपए है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर इस शराब को खपाने वाला था। पुलिस आरोपी से उनके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पकड़ी गई शराब और कार को जब्त कर लिया है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26