Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
अपराध

Image Alt Text

Chattisgarh : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत 20 घायल

अपराध

सारंगढ़ भिलाईगढ़ जिले से दिल दहलाने वाली सड़क दुर्घटना घटित होने का मामला सामने आया है। जिसमें तेज रफ्तार पिकअप वाहन जंगल में बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक की मौके होने की बात सामने आई है। जबकि 20 से अधिक लोग घायल है।
 

मिली जानकारी के मुताबिक खैरझीटी गांव के मजदूर रोजी— रोटी के लिए रोजना की तरह पिअकप वाहन में सारंगढ़ से बरमकेला की ओर जा रहे थे। तभी पिअकप क्रमांक सीजी 13 यू डी 6326 के चालक द्वारा तेज लापरवाही पूर्वक वाहन का चालन किया जा रहा था। इस दौरान वह पिअकप वाहन में नियंत्रण नही रख पाया। ऐसे में पिअकप बेकाबू होकर दुर्घटना का शिकार होकर सड़क से उतर गई और पेड़ से टकरा गया।

 

 

 

 

इस हादसे के बाद पिअकप में सवार लोगों में चीख पुकार के साथ भगदड़ की स्थिति बन गई। जब तक पिअकप सवार कुछ समझ पाते तब तक दुर्घटना में लोग लहूलुहान हो गए, रोने बिलखने की आवाज सी सहम गए। वही हादसे में एक लोगो की मौत हो गई है। जबकि 20 से अधिक लोग घायल है।

 

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल सड़क दुर्घटना को लेकर दुर्घटना की वजह एवं डायलॉग की संख्या पर आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है पुलिस टीम राहत बचाव कार्य में जुटकर हुए घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। वही गंभीर रूप से घायलों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रिफर कराने की कवायद में जुट चुकी है। थाना प्रभारी विजय गोपाल में बताया कि हादसे में अस्पताल की तहरीर रिकार्ड में एक कि मौत हुई है।