Breaking News:
अपराध
CBI Raid: भूपेश बघेल के घर छापा... कांग्रेस ने कहा- एक बार फिर सीबीआई को काम पर लगाया है
अपराध
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक भूपेश बघेल के घर सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) टीम के छापे के विरोध में विपक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर केंद्र और राज्य सरकार की तीखी आलोचना की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने एक्स पर पोस्ट किया है कि एक बार फिर सीबीआई को काम पर लगाया गया है
अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर सीबीआई भेज दी गई है। इससे साफ है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार विरोधियों को धमकाने के लिए सीबीआई, ईडी और आईटी (आयकर विभाग) का दुरुपयोग कर रही है।
सीबीआई को पीछे लगा दिया है
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने लिखा है कि तमाम असफल छापों और नाकाम साजिशों के बाद अब भाजपा ने सीबीआई को भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के पीछे लगा दिया है, लेकिन ये सत्ता की हताशा के सिवाय कुछ नहीं है।
भूपेश बघेल की छवि खराब करने की नाकाम कोशिश
पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने लिखा है कि बार-बार पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को एजेंसियों के माध्यम से परेशान करना बेहद निंदनीय है। ये केवल भूपेश बघेल की छवि को खराब करने की भाजपा की नाकाम कोशिश है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26