राजधानी

Image Alt Text

खेल सेवावीर अभियान: बेटियों ने सीखे आत्मरक्षा के तरीके

राजधानी

वीडियो - 

https://youtube.com/shorts/ENIJvYfUGL8?si=UNXCxKNSmPZQmjSC

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत खेल मंत्री सारंग ने किया कई आयोजनों का शुभारंभ 

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से 17 सितम्बर से 2 गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक शुरू हुए भाजपा और मप्र सरकार के सेवा सप्ताह अंतर्गत मप्र के खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने बुधवार को टीटी नगर खेल स्टेडियम, भोपाल परिसर में खेल, स्वास्थ्य एवं समाजसेवा से जुड़ी अलग-अलग गतिविधियों की शुरूआत की। 

मंत्री सारंग ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत बुधवार को टीटी नगर स्टेडियम परिसर में रक्तदान शिविर, महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर, खेल सेवावीर अभियान अंतर्गत खिलाडिय़ों द्वारा सेवा कार्यों का शुभारंभ किया। शिविर में खेल विभाग द्वारा छात्राओं और महिलाओं के लिए आयोजित महिला आत्मरक्षा शिविर में बेटियों ने आत्मरक्षा के तरीके सीखे। मंत्री सारंग ने बताया कि खेल सेवावीर के तहत खिलाडिय़ों को को आपदा प्रबंधन, सुरक्षा, सेवा सहित अन्य समाजहित के कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंत्री श्री सारंग ने स्कूली छात्राओं और खिलाडिय़ों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के धार में आयोजित पीएम मित्र पार्क शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा। खेल विभिाग सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रतिदिन स्वच्छता, सेवा, खेल सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित करेगा।