मध्यप्रदेश

Image Alt Text

22 सितंबर से मप्र में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान

मध्यप्रदेश


मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद परिवहन आयुक्त ने दिए निर्देश  

भोपाल। मध्यप्रदेश परिवहन विभाग 22 सितंबर से दो सप्ताह तक वाहनों के चेकिंग का विशेष अभियान चलाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा विगत दिवस विभागीय समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद परिवहन आयुक्त ने सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों एवं मैदानी अमले को जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। 

अभियान के संबंध में परिवहन आयुक्त ने गुरूवार, 18 सितम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी आरटीओ, एवं परिवहन निरीक्षकों, परिवहन उप निरीक्षकों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि अभियान के दौरान यात्रियों को असुविधा न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। 

सभी जिलों में चलेगा चेकिंग अभियान 

दो सप्ताह का विशेष चेकिंग अभियान प्रदेश स्तर भी चलेगा और प्रत्येक जिले में भी चलेगा। अभियान में मुख्य रूप से वाहन बीमा की वैधता, फिटनेस, प्रदूषण एनओसी (पीयूसी), एवं बिना परमिट के चल रहे वाहनों पर कार्रवाई के साथ-साथ वाहनों में नियमानुसार व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइज, स्पेशिफिक लर्निंग डिसेबिलटी एवं अग्निशमन सिस्टम न लगे होने तथा वाहन में फस्र्ट एड किट उपलब्ध नहीं होने, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगे होने पर वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलाव यात्री बसों द्वारा ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट लेकर स्थानीय स्तर पर (स्टेज कैरिज) के रूप में संचालन संबंधी शिकायतों की जांच की जाएगी। ऐसा वाहन मिलने पर संबंधित यात्री बसों पर कार्रवाई की जाएगी। मोटरयान कर जमा नहंी करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई होगी। 

इन कमियों पर भी होगी कार्रवाई 

सडक़ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोटरयान अधिनियम एवं नियमों के अन्य प्रावधानों जैसे ओवर लोडिंग, ओवर स्पीडिंग, निर्धारित पात्रता से अधिक यात्री ढोने आदि अनियमितताओं पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने अभियान के दौरदान स्कूल बसों की चेकिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। नियम विरुद्ध संचालन पर वाहन चालकों के लायसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाए। अभियान के दौरान वाहन पोर्टल पर वाहन स्वामियों के मोबाइल नंबर अपडेट करने एवं पोर्टल पर वाहनों के डुप्लीकेट डाटा को हटाने के निर्देश भी परिवहन आयुक्त ने दिए हैं।