Breaking News:
राजधानी
अवैध वाहनों के खिलाफ प्रदेशभर में हुई कार्रवाई
राजधानी
- दो सप्ताह के इस अभियान में जांचे जाएंगे स्कूल, यात्री और मालवाहक वाहन
भोपाल। परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा के निर्देश पर मंगलवार से प्रदेशभर में शुरू हुए परिवहन विभाग के विशेष चेकिंग अभियान के अंतर्गत पहले दिन लगभग सभी जिलों में परिवहन विभाग का अमला सडक़ों पर उतरा और अवैध एवं कमियों के साथ संचालित यात्री, स्कूल एवं मालवाहक वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी एवं जब्ती की कार्रवाईकी।
प्रदेशभर के सभी 56 जिलों में हुई इस कार्रवाई के आंकड़े सोमवार देर रात तक संकलित नहीं हो सके। हालांकि परिवहन आयुक्त के अनुसार प्रदेशभर में हुई चेकिंग में बड़ी मात्रा में समन शुल्क भी वसूला गया है और कुछ स्थानों पर नियम विरुद्ध और अवैध रूप से संचालित वाहन जब्त भी किए गए हैं।
भोपाल में तीन ट्रक जब्त, 5 पर अर्थदण्ड
भोपाल के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जितेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आरटीओ टीम ने सोमवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 8 वाहनों को पकड़ा। फिटनेस, पीयूसी, परमिट जैसी शर्तों के उल्लंघन पर 8 वाहनों से 68500 शमन शुल्क वसूला। जबकि तीन मिनी ट्रकों को मोटर यान अधिनियम के उल्लंघन के कारण जब्त किया गया। जब्त वाहनों को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में रखा गया है। आरटीओ श्री शर्मा के अनुसार अवैध और नियम विरुद्ध संचालित स्कूली वाहनों पर राजधानी में कार्रवाई मंगलवार से शुरू होगी।
‘अवैध एवं कमियों के साथ संचालित वाहनों के विरुद्ध प्रदेशभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रदेश के सभी जिलों से कार्रवाईयों के आंकड़े देर रात तक ही एकत्रित किए जा सकेंगे। ’
विवेक शर्मा, परिवहन आयुक्त, मप्र
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26