राजधानी

Image Alt Text

ई-रिवर्स ऑक्शन प्रक्रिया में मप्र की बिजली सबसे सस्ती

राजधानी


मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अनौपचारिक चर्चा, मुख्यमंत्री बोले

भोपाल। मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ .मोहन यादव ने बैठक में उपस्थित मंत्रियों को संबोधित किया। संपदा 2.0 में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने के लिए मंत्रियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-रिवर्स ऑक्शन प्रक्रिया से मप्र ने देश में बिजली की न्यूनतम प्रति यूनिट दर प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि मप्र ई-पंजीयन व्यवस्था लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि संपदा-2 से पेपरलेस-फेसलेस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश, देश में अग्रणी बना है। मध्यप्रदेश, ई-पंजीयन व्यवस्था लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। यह प्रणाली नागरिकों को बिना कार्यालय आए, सुरक्षित और सरल पंजीयन की सुविधा देती है। मध्यप्रदेश ने डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अस्पतालों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा जिलों के सभी अस्पतालों में साफ-सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

2.70 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी बिजली 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सेवा पखवाड़ा में नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में प्रदेश को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। मुरैना में पहली सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना के माध्यम से 2 रुपए 70 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली प्राप्त होगी। ई-रिवर्स ऑक्शन प्रक्रिया से प्राप्त यह प्रति यूनिट दर, देश में न्यूनतम है।

मप्र पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर के चार पुरस्कार 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर के चार पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश पर्यटन के नवाचार किडजानिया एक्सपीरियंस सेंटर को मेडैक्स गोल्ड अवार्ड मिला है। यह पुरस्कार बेस्ट एक्सपीरियंशियल मार्केटिंग कैंपेन और बेस्ट ट्रैवल एंड टूरिज्म मार्केटिंग कैंपेन श्रेणी में मिला है। मप्र पर्यटन बोर्ड को दो प्रतिष्ठित अवार्ड क्रमश: बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड अवार्ड और गोल्डन बैनयन अवार्ड से भी सम्मानित हुआ है। 

बैठक में इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा 

- बैठक में पीएम मित्रा पार्क का भी उल्लेख हुआ। मंत्रि-परिषद ने देश का पहला प्रोजेक्ट होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। जानकारी दी कि इस पार्क में अब एक भी प्लॉट खाली नहीं बचा।

- बैठक में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत हर पंचायत में एक और अभियान चलाया जाएगा। पंचायत स्तर पर चलाए जाने वाले इस अभियान में हर पंचायत में मां के नाम की एक बगिया बनाने का निर्णय लिया गया है।

- मध्यप्रदेश को गुड गवर्नेंस के लिए केंद्र सरकार की ओर से पुरस्कृत किया गया है। ई-मंडी, आयुष और टूरिज्म विभाग को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

- जीएसटी रिफार्म पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि अब मध्यम वर्ग पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। स्वास्थ्य बीमा पर जीरो जीएसटी और 70+ आयु वर्ग को आयुष्मान कार्ज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

- मध्य प्रदेश में बजट उत्सव मनाया जा रहा है। जिससे बाजारों में नई चमक आ गई है। इसके अलावा सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान की निगरानी कलेक्टर स्तर से किए जाने के निर्णय पर भी मंत्रि-परिषद ने सहमति व्यक्त की।