Breaking News:
मध्यप्रदेश
एक दिन में वसूला 41 लाख शमन शुल्क, 57 वाहन जब्त
मध्यप्रदेश
मप्र परिवहन विभाग के विशेष चेकिंग अभियान में पहले दिन बने 1500 से अधिक चालान
भोपाल। मप्र परिवहन आयुक्त के निर्देश पर सोमवार से शुरू हुए 15 दिन के विशेष चेकिंग अभियान के पहले दिन 22 सितम्बर को परिवहन विभाग ने प्रदेशभर में हजारों वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहनों में मिली कमियों के आधार पर मप्र मोटरयान कराधान अधिनियम के अंतर्गत अलग-अलग धाराओं में 1500 से अधिक चालान बनाकर 41 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा 18 लाख रुपये पुराना बकाया कर भी वसूला गया। जबकि 21 बसों सहित कुल 57 वाहनों को जब्त किया गया।
परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न श्रेणी के वाहनों के दस्तावेज, जैसे बीमा, फिटनेस, पीयूसी एवं फिटनेसा आदि की जांच की जा रही है। यात्री सुरक्षा से संबंधित कमियों को विशेष रूप से चेक किया जा रहा है। ऐसी सभी बसें, जिनके ऊपर कर बकाया है, उनका संचालन रोकने के लिए उन्हें जब्त किया जा रहा है। साथ ही वीएलटीडी उपकरण का उपयोग कर वाहनों के परमिट के अनुसार ही संचालन पर नजर रखी जा रही है। विभिन्न उपकरणों के माध्यम से जहां वाहनों की गति की जांच की जा रही है। ऐसे वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है। विभागीय दस्ते द्वारा बॉडीवार्न कैमरे का उपयोग कर जांच की जाएगी, जिससे मैदान में की जा रही कार्रवाई पर मुख्यालय से नजर रखी जा सके।
भोपाल आरटीओ ने पकड़े 9 वाहन, 76 हजार वसूले
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दूसरे दिन मंगलवर को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, भोपाल ने कुल 9 वाहनों पर कार्रवाई कर 76 हजार रुपये समझौता शुल्क के रूप में वसूले। बिना परमिट के संचालित एक स्कूल बस सहित कुल 4 वाहन जब्त किए गए।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जितेन्द्र शर्मा के अनुसार विशेष चेकिंग अभियान के दूसरे दिन यात्री बसों, स्कूल वाहनों, मालवाहक यानों सहित अन्य वाहनों की चेकिंग की गई। इसके अलावा बसों में क्षमता से अधिक यात्री, अधिक किराया की भी जांच की जा रही है।। लोगों को अपने वाहनों पर हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। वाहन की गति ,स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की भी जांच की जा रही है। दस्तावेज नहीं होने, क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने, परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली बसों के साथ ही, विशेष रूप से स्कूल, कॉलेज के वाहनों की सघन जांच की जा रही है। मंगलवार को रायसेन रोड, बैरसिया मार्ग पर चलने वाली बसों की चेकिंग की गई। स्कूल बसों, यात्री बसों में कमियां पाए जाने पर 9 वाहनों से नियमानुसार अर्थदण्ड वसूला गया। साथ ही बिना परमिट संचालित एक स्कूल बस को जब्त किया गया।एक ट्रक बिना परमिट जप्त किया गया, इसके अलावा 2 मिनी ट्रक दस्तावेज के अभाव में जब्त किए गए हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26