Breaking News:
मध्यप्रदेश
कंस्ट्रक्शन कंपनी पाथ इंडिया के ठिकानों पर ed के छापे
मध्यप्रदेश
माल रोड स्थित फार्म के ऑफिस और घर पर आधा दर्जन गाड़ियों से पहुंची टीम
इंदौर। देशभर में टोल सडक़ों (toll roads) के अलावा कंस्ट्रक्शन से जुड़ी जानी-मानी पाथ इंडिया (Path India) कंपनी पर आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापामार कार्रवाई की है। महू के माल रोड पर कंपनी के घर और दफ्तर पर आधा दर्जन गाडिय़ों में भरकर मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के ईडी अधिकारी कार्रवाई के लिए पहुंचे हैं। फिलहाल ईडी की ओर से इस कार्रवाई की कोई अधिकृत सूचना नहीं दी गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों टोल टैक्स वसूली से लेकर कई बड़े प्रोजेक्टों में होने वाली अनियमितताओं के चलते ईडी को शिकायत मिली थी, उसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
करीब साढ़े पांच साल पहले 1 जनवरी 2020 को कंपनी मालिक पुनीत अग्रवाल सहित कुल 6 परिजनों की लिफ्ट गिरने से हुई गंभीर दुर्मेंघटना में मौत भी हो गई थी। वर्तमान मे कंपनी का कामकाज उनके छोटे भाई नितिन और पुनीत की पत्नी देखती हैं। कंपनी ने कुछ समय पूर्व क्रिकेट टीम भी ऊंची दरों पर खरीदी थी और कुछ बड़े प्रोजेक्टों में भी कंपनी की हिस्सेदारी है। ईडी ने महू में कंपनी के माल रोड स्थित बंगले और दफ्तर के अलावा देशभर में स्थित दफ्तर पर छापे डाले गए। कुछ समय पूर्व आयकर विभाग ने भी पाथ इंडिया कंपनी पर छापे डाले थे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26