Breaking News:
राजधानी
जिन मार्गों पर सिटी बस बंद, ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया
राजधानी
राजधानी में कई प्रमुख मार्गों पर सार्वजनिक परिवहन सेवा बंद
- प्रदेशभर से भोपाल आने वाले यात्री हो रहे परेशान
भोपाल। राजधानी में भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीएसएलएल) द्वारा संचालित सिटी बस सेवा कई मार्गों पर बंद हो चुकी है, जबकि शेष बचे मार्गों पर भी बसों की संख्या सीमित हो गई है। ऐसी स्थिति में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने वाले शहरवासी और प्रदेशभर से राजधानी पहुंचने वाले यात्री परेशान हैं। जिन मार्गों पर सिटी बस सेवा बंद हो चुकी है, उन मार्गों पर ऑटो-टैक्सी चालक अधिक किराया वसूल रहे हैं। वहीं कई ऑटो और ई-रिक्शा चालक भी फुटकर किराया लेकर सवारियां ढो रहे हैं।
सार्वजनिक परिवहन की रीढ़ मानी जाने वाली भोपाल की सिटी बस सेवा की शुरूआत वर्ष 2010 में बीआरटीएस के साथ शुरू हुई थी। डेढ़ दशक में यह सेवा अंतिम सांसें गिन रही है। कोरोना के पहले तक शहर में 24 मार्गों पर संचालित 368 बसों की संख्या अब कुल 80 से कम रह गई है और अब यह कुल छह मार्गों पर ही संचालित हो रही है। खराबी के चलते भी हर दिन कई बसें सडक पर नहीं उतर पा रही हैं। संख्या कम होने से स्टॉप तक अधिक समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। इस कारण बसों में यात्रियों की संख्या भी घट गई है। चूंकि जल्द ही शहर में सिटी बस के रूप में ई-बस उतारने की योजना है और बीसीएलएल से अनुबंध खत्म हो चुका है।
नए साल तक ही मिल सकेंगी ई-बसें!
केन्द्र सरकार के सहयोग से मप्र के छह प्रमुख शहरों भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और सागर में 582 ई-बसें (472 बसें 26 सीटर और 110 बसें 21 सीटर) चलाई जानी है। पहले चरण में भोपाल में सौ बसें चलाई जानी है। इनके के संचालन और रख-रखाव का जिम्मा भी ग्रीन सेल मोबिलिटी प्रायवेट लिमिटेड को मिला है। करीब छह माहीने से सरकार लगातार प्रयासरत है, लेकिन अब तक न तो बस ही आ सकी हैं, न ही इसके संचालन की व्यवस्था की तैयारी हो सकी हैं। तैयारियों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा हैकि राजधानी में दिसम्बर तक अथवा अगले वर्ष की शुरूआत में ही ई-बसें चल सकेंगी।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26