मध्यप्रदेश

Image Alt Text

46 दिनों में 43 लाख एमटी धान उर्पाजित करेगी सरकार

मध्यप्रदेश

-10 अक्टूबर तक किसान करा सकते हैं पंजीयन 

भोपाल। खरीफ फसल धान की खरीदी की तैयारी सरकार ने शुरू कर दी है।    इस बार 46 दिनों में करीब 43 लाख मिट्रिक टन धान उपार्जन का लक्ष्य लिया गया है। इसके लिये 1400 से अधिक केंद्र बनाए जा रहे हैं। किसान इसके लिये आगामी 10 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकेंगे। 

     जानकारी के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले एक लाख मिट्रिक टन अधिक धान उपार्जन किया जाएगा। पिछले साल सरकार द्वारा 42 लाख मिट्रिक टन धान करीब 6 लाख किसानों से खरीदी गई थी। इस बार उर्पाजन के लिये 2 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 का समय तय किया गया है। जबकि इसके लिये पिछले 15 सितंबर से ही पंजीयन शुरू कर दिये गये हैं। इसके साथ ही खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जिलों के कलेक्टरों को भी धान खरीदी के लिए खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं करने के लिये कहा गया है। 


बालघाट में बनेंगे सबसे ज्यादा केंद्र 

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का पैसा कृषक पंजीयन के दौरान आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में सीधा ट्रांसफर किया जाएगा। धान खरीदी के लिए पूरे राज्य में 1400 से ज्यादा उपार्जन केंद्र स्थापित किए हैं, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी न हो। सबसे ज्यादा खरीदी केंद्र बालाघाट में बनाए जाएंगे।