Breaking News:
अपराध
ठेले-गुमटी वालों को भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे नीता और अनंत अंबानी !
अपराध
महंगी न पड़ जाए नामी हस्तियों, नेता अधिकारियों से ऑनलाइन दोस्ती
भोपाल। आपके पास किसी बड़े नेता, आईएएस-आईपीएस अधिकारी अथवा नीता, मुकेश और अनंत अंबानी जैसी नामी हस्तियों की ओर से सोशल मीडिया (फेसबुक) पर फेंड रिक्वेस्ट आया है तो सावधान हो जाएं। क्योंकि इस तरह की ऑनलाइन दोस्ती आपको महंगी पड़ सकती है। फ्रेंड और फॉलोअर बढ़ाने के शौकीनों के साथ-साथ ठग भी ऑनलाइन ठगी के अलग-अलत तरीके अपनाकर सोशल मीडिया के शॉकीन लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
लक्की, रितु, रतनलाल भी अनंत अंबानी के फ्रेंड
अनंत अंबानी के नाम से कई फेसबुक अकाउंट ट्रेंड हो रहे हैं। इनकी फ्रेंड सूची में कुल 4900, दूसरे में 276, तीसरे में 344 लोग ही शामिल हैं। इसी तरह नीता अंबानी के फोटो के साथ उनके नाम से दर्जनों फेसबुक अकाउंट हैं। जिनमें 722, 1000, 416, 02, 129 की संख्या में फेंड हैं। खास बात यह है कि इन फेसबुक अकाउंट से चाय की गुमटी, सब्जी और फल का ठेले लगाने वाले लक्की, रितु, रजनलाल, रवि, मथुरा प्रसाद जैसे लोगों को भी हर दिन फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जा रहे हैं। भोपाल सहित मप्र के कुछ लोग इस फ्रेंड सूची में शामिल भी हुए हैं। हालांकि अधिकांश लोग फ्रेंड रिक्वेस्ट अस्वीकार कर रहे हैं। लेकिन खरबपति कारोबारी का फ्रेंड रिक्वेस्ट देखकर कुछ लोग इन्हें स्वीकार भी कर रहे हैं।
कौन बना रहा यह फर्जी फेसबुक अकाउंट!
फेसबुक अथवा एक्स (ट्वीटर) पर फर्जी अकाउंट बनाकर, उस पर हस्तियों अथवा सुंदर महिला-युवती का फर्जी फोटो लगाकर ठगी के लिए भी उपयोग किए जा रहे हैं। इसी प्रकार सोशल मीडिया पर मित्र और फॉलोअर की सूची बड़ी करने के लिए भी कुछ लोग इस तरह के फर्जी अकाउंट का उपयोग करते हैं। इसके माध्यम से वे फेसबुक पर लाइक्स, शेयर, व्यूज बढ़ाते हैं। इसके लिए संबंधित हस्तियों के समय-समय पर मीडिया-सोशल मीडिया पर जारी होने वाले फोटो-वीडियो भी इन अकाउंट पर शेयर किए जाते हैं।
मप्र में सबसे ज्यादा फर्जी अकाउंट आईएएस-आईपीएस
मप्र में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक और पुलिस सेवा के कई अधिकारियों के फर्जी फेसबुक अकाउंट प्रचलन में हैं। अधिकारियों से दोस्ती के फेर में कई ठेकेदार, समाजसेवी, नेता और पत्रकार भी फर्जी अकाउंट्स की फ्रेंड सूची में शामिल हैं। कई लोगों से चैट के माध्यम से पैसों तक की मांग की गई है। कई लोग ठगी का शिकार भी हुए हैं।
भोपाल में फेंसबुक फ्रेंड की ठगी के कई मामले
- मई 2025: सुहानी शर्मा नाम की महिला ने फेसबुक पर दोस्ती कर ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर वरिष्ठ अधिवक्ता से 78.25 लाख की ठगी।
- अगस्त 2024: मंडीदीप (रायसेन) निवासी 32 साल के राहुल शर्मा से रितिका शर्मा बनकर 12 लाख की ठगी।
- जून 2025 : निशा जैन नाम से फेसबुक आईडी बनाकर इरशाद खान ने 490 लोगों को ब्लैकमेल की की ठगी।
- जून 2025: एम्स भोपाल के पूर्व डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके परिचितों से पैसे मांगे।
दिसम्बर 2024: भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा के नाम की फर्जी आईडी बनाकर फर्जी फर्नीचर बेचने के नाम पर 45 हजार की ठगी, छह आरोपी गिरफ्तार।
- जनवरी 2020: में भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी अजय गालर को गिरफ्तार किया था। युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर उसे प्रेमजाल में फंसाया और 30 लाख ठगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26