Breaking News:
राजधानी
थाने पहुंचा बंगाली समाज की संस्था विवाद
राजधानी
अध्यक्ष बोले -संस्था को कब्जाना चाहतेे हैं बाहरी लोग
भोपाल। बंगाली समाज की पुरानी संस्था हबीबगंज कल्चरल एसोसिएशन पर कब्जे को लेकर विवाद थाने तक पहुंच गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष परितोष नंदी ने कुछ असमाजिक तत्वों पर बलपूर्वक संस्था पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में उन्होंने संस्था के सचिव को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
संस्था के पदाधिकारियों की ओर से हबीबगंज थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा है कि गौतम सरदार, दीपेन हालदार सहित कुछ बाहरी लोगों द्वारा संगठन पर दबाव बनाकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इन लोगों ने संस्था पदाधिकारियों को इस्तीफा देने के लिए धमकाया है। नंदी ने कहा कि यह लोग न तो संस्था के सदस्य हैं और न ही उनके पास कोई वैध दस्तावेज हैं। अध्यक्ष नंदी ने बताया कि हबीबगंज कल्चरल एसोसिएशन (पंजीयन क्रमांक 11339) का गठन वर्ष 1982 में हुआ था। यह संस्था फर्म एवं सोसाइटी कार्यालय में विधिवत पंजीकृत है और हर वर्ष धारा 27 व 28 के अंतर्गत रिपोर्ट और ऑडिट विवरण जमा किया जाता है। संस्था का बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक में सक्रिय है और सभी गतिविधियां नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।
संस्था को 26 साल पहले किया था पुनर्जीवित
संस्था के अध्यक्ष नंदी ने कहा कि हमने वर्ष 1999 में इस संस्था को पुनर्जीवित किया था। तब यह लगभग निष्क्रिय थी। बीएचएल की लीज पर ली गई जमीन पर हमने कालीबाड़ी मंदिर का निर्माण कराया। लगभग चार लाख रुपए की बकाया राशि और बिजली बिल चुकाकर संस्था को दोबारा सक्रिय किया। बीते 27 वर्षों से हम लोग यहां मां काली की पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित कर रहे हैं। नंदी ने बताया कि कुछ लोगों ने आगामी 5 अक्टूबर को संस्था परिसर में बिना अनुमति पिकनिक का आयोजन कर विवाद पैदा करने की योजना बनाई है। नवरात्र की नवमी के दिन भी कुछ तत्वों ने झगड़ा और उन्माद फैलाने की कोशिश की थी, जिसकी शिकायत महिलाओं ने भी थाने में की थी।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26