Breaking News:
अपराध
उप संचालक और दो निरीक्षक निलंबित ड्रग कंट्रोलर स्थानांतरित
अपराध
छिंदवाड़ा: कफ सिरप से मरे मासूमों के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री बोले दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई
- मुख्यमंत्री निवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच के भी दिए निर्देश
भोपाल। छिंदवाड़ा में जहरीली कफ सिरप से काल के गाल में समाए मासूमों के परिजनों से मिलने सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके निवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मासूमों की मौत के सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार सजग और संवेदनशील है, मानव जीवन की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा प्रकरण के संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर उच्च स्तरीय बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही इस प्रकरण में औषधि निरीक्षक छिंदवाड़ा गौरव शर्मा और औषधि निरीक्षक जबलपुर शरद कुमार जैन, उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन शोभित कोस्टा को निलंबित और ड्रग कंट्रोलर दिनेश मौर्य को स्थानांतरित कर दिया है।
घर-घर से रीकवर करें प्रतिबिंधत दवा
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि कोल्ड्रिफ सिरप के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही दुकानों में मौजूद स्टॉक जब्त किया जाए। छिंदवाड़ा और आसपास के जिलों में जिन परिवारों ने यह दवा ली है, उनके घरों से दवा रिकवर करने के लिए सघन अभियान चलाया जाए। आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं के साथ ही सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों का सहयोग लिया जाए। कोल्ड्रिफ सिरप दवा के अलावा पिछले दिनों क्षेत्र में बिकने वाली अन्य दवाओं की प्रभावशीलता का भी आंकलन कराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैडियाट्रिक्स सहित चिकित्सकों के विभिन्न संगठनों और केमिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से आवश्यक सावधानियां अपनाने और जागरूकता फैलाने के लिए कदम उठाए।
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया सहित हिमाचल व तमिलनाडु को दी सूचना
बैठक में जानकारी दी गई कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया और हिमाचल प्रदेश व तमिलनाडु के ड्रग कंट्रोलर्स को भी इस आशय की सूचना दी गई।तमिलनाडु ड्रग कंट्रोलर से कोल्ड्रिफ सिरप की जांच रिपोर्ट में नमूने अमान्य पाये जाने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सिरप के विक्रय राजेंद्र शुक्ला, राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, मुख्य सचिव अनुराग जैन, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य संदीप यादव सहित अधिकारी उपस्थित थे।
डॉक्टर की पत्नी चला रही थी मेडिकल, लायसेंस निरस्त
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर छिंदवाड़ा कफ सिरप मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एक और एक्शन लिया गया है। परासिया में संचालित ‘अपना मेडिकल स्टोर्स’ का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। दरअसल, परासिया के सिविल अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीन सोनी अपने निजी क्लीनिक में बच्चों का इलाज कर रहे थे। निजी प्रैक्टिस के दौरान शिशुओं को ऐसी दवाइयां पर्चे पर लिखी गई, जिसका सेवन करने के बाद शिशुओं को तेज बुखार और पेशाब में कठिनाई हुई और शिशुओं की किडनी पर विपरीत प्रभाव पड़ा। इससे कुछ बच्चों की मृत्यु हो गई। डॉक्टर के क्लीनिक के बाजू में ही उनकी पत्नी ज्योति सोनी ‘अपना मेडिकल’ के नाम से मेडिकल स्टोर्स चलाती हैं, जहां से दवाइयां बेची गई थी। इस मामले में डॉक्टर प्रवीण सोनी को निलंबित किया गया था। परासिया थाने में डॉ. प्रवीण सोनी और कांचीपुरम तमिलनाडु की दवा निर्माता कंपनी मेसर्स श्रीसन फार्मास्युटिकल्स के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 105,276 तथा औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 की धारा 27ए के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है। डॉक्टर प्रवीण को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब अपना मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है। इस संबंध में छिंदवाड़ा खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आदेश जारी किया है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26