Breaking News:
राजधानी
प्रतिबंधित कफ सिरप रेस्पिफ्रेस डी और एएनएफ की 80 बोतल जब्त
राजधानी
भोपाल के दवा बाजार में फूड एण्ड ड्रग्स का छापा
भोपाल। छिंदवाड़ा में जिस कफ सिरप को पीने से डेढ़ दर्जन से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेशभर में उन कंपनियों की कफ सिरप को न केवल प्रतिबंधित किया गया है, बल्कि छापे मारकर दवा दुकानों (मेडिकल स्टोर)से उसे बरामद किया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को भोपाल के दवा बाजार में मंगलवार को फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन की टीम ने छापा मारकर दोनों प्रतिबंधित कंपनियों रेस्पिफ्रेस डी और एएनएफ कफ सिरप की बोतलें दुकानों में खोजकर उन्हें जब्त किया है।
80 बोतल जब्त, 10 में से नमूने लेकर किया सील
फूड एण्ड ड्रग्स विभाग की टीम ने इन दोनों कफ सिरप की जांच के लिए के 10 बोतलों से नमूने लेकर इन्हें सील किया है। छापे में अलग-अलग मेडिकल स्टोर से रेस्पिफ्रेस डी और एएनएफ कफ सिरप की कुल 80 बोतलें जब्त की हैं। कफ सिरप री लाइफ और रेस्पिफ्रेंस टीआर में खतरनाक केमिक डायएथिलीन ग्लाइकॉल की अधिक मात्रा पाई मिली थी। मप्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ था। 19 दवाओं के सैंपल्स की जांच में अब तक तीन कफ सिरप अमानक पाए गए हैं। इनमें से कोल्ड्रिफ कफ सिरप तमिलनाडु और री लाइफ और रेस्पिफ्रेंस टीआर गुजरात में बनाए जाते हैं।
पांच दुकानों से बिकीं रीलाइफ और रेस्पीफ्रेश
फूड एण्ड ड्रग्स टीम के अनुार भोपाल में एक नहीं, बल्कि पांच दुकानों से रीलाइफ और रेस्पीफ्रेश सिरप की बिलिंग हुई थी। मंगलवार को फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की टीम ने इन पांचों दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन दुकानों से नमूने एकत्रित किए गए, जबकि दो दुकानों ने टीम को जानकारी दी कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली कि इन दोनों सिरप के सैंपल फेल हो गए हैं। उन्होंने, सिरप का पूरा बैच कंपनी को वापस भेज दिया है।
केमिस्ट एसोसिएशन ने जारी किया सर्कुलर
केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि संगठन की तरफ से सभी मेडिकल स्टोर्स को सर्कुलर जारी किया गया है। जिसमें साफ तौर पर बिना चिकित्सक की सलाह (पर्चे) के किसी भी मरीज को दवा नहीं देने की सलाह दी गई है। दावा बाजार में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की टीम ने निरीक्षण, नमूना एकत्र किए जाने एवं पूरी जांच में संगठन पूर्ण रूप से भी एसोसिएशन ने पूरा सहयोग दिया।
इन पांच दुकानों से बिकी प्रतिबंधित दवा
राहुल फार्मा, गुरुदेव ट्रेडर्स, प्रसिधि फार्मा, राजेन्द्र मेडिकल एजेंसी, राज मेडिकल एजेंसी
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26