राजधानी

Image Alt Text

मध्यप्रदेश में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर

राजधानी

स्पेन की संस्था फिरा बार्सिलोना इंटरनेशनल के साथ राज्य सरकार ने किया एमओयू  

भोपाल। मध्यप्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर स्थापित होगा। इसके लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में राज्य सरकार और स्पेन की संस्था फिरा बार्सिलोना इंटरनेशनल के बीच एमओयू साइन हुआ। यह सेंटर वैश्विक नवाचार, स्मार्ट शहरी समाधान और निवेश सम्मेलनों के आयोजन का प्रमुख मंच बनेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि यह साझेदारी जुलाई 2025 में उनकी स्पेन यात्रा के दौरान हुई बातचीत का परिणाम है। उन्होंने स्पेन के राजदूत जुआन एंटोनियो मार्च पुजोल, फिरा बार्सिलोना के सीईओ रिचर्ड जपाटेरो और भारत प्रतिनिधि मुकेश अरोरा से इस अवसर पर चर्चा की। एमओयू से मध्यप्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय मंचों, व्यापार मेलों और निवेश संवादों की मेजबानी में मदद मिलेगी। साथ ही, राज्य की वैश्विक पहचान सशक्त होगी। डॉ. यादव ने बताया कि इंदौर और भोपाल के बाद जबलपुर व ग्वालियर को भी मेट्रोपोलिटन क्षेत्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बार्सिलोना शहर की योजनाबद्ध विकास और विरासत संरक्षण की नीति की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इसी मॉडल को अपना रहा है। इस समझौते से मध्यप्रदेश वैश्विक निवेश और सहयोग का केन्द्र बनकर उभरेगा।