देश
झाबुआ के रादू सिंह भाँवर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
देश
रतलाम में हुआ वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ का 7वां अधिवेशन
भोपाल। अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ का 7वाँ त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन विगत 15-16 अप्रैल को रतलाम के बद्धेश्वर सभागार में हुआ। अधिवेशन में संगठन की रीति नीति के अनुसार कार्य विस्तार एवं संगठन के सुदृढिकरण के लिए तीन वर्ष में एक बार महासंघ की कार्यकारिणी का निर्वाचन होता है, इसी क्रम में इस वर्ष की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्व सम्मति से निर्वाचन अधिकारी भारतीय मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा किया गया।
भांवर अध्यक्ष, कृष्ण कुमार बैगा महामंत्री निर्वाचित
कार्यकारिणी में झाबुआ के रादू सिंह भाँवर, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जसपुर, छत्तीसगढ़ के अर्जुन राम कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा उपाध्यक्ष-राजा राज प्रताप सिंह, रघुनाथ झारिया, श्रीमती रंगा मौरी, राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण कुमार बैगा, राष्ट्रीय उप महामंत्री महाराष्ट्र के प्रकाश बोदड़े, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जितेन्द्र सिंह गुर्जर को बनाया गया। इसके अलावा भगवती लाल मीणा, श्रीमती सोनिया कुमरे, भैरु लाल खदेड़ा को मंत्री, भरत पाटीदार को कोषाध्यक्ष और डॉ. विक्रम रघुवंशी को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा शिवराम ढाँडे अमरावती, रामदास जामुनकर, ठाकुर राम मरावी, शांति लाल डिण्डोर, नारायण मरावी,गणेश मर्सकोले, कैलाश निनामा, पंचम लाल ताराम, गणेश लाल मीणा, शांति लाल हठीला को सदस्य चुना गया। सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य होंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26