Breaking News:
अपराध
PWD विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर के मेहरा के घर लोकायुक्त का छापा
अपराध
भोपाल। लोकनिर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता जीपी मेहरा के घर में लोकायुक्त की टीम ने गुरूवार को छापामार कार्रवाई की है. शहर के जहांगीराबाद में स्थित मेहरा के घर से भारी मात्रा में कैश और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए है. लोकायुक्त की टीम को जीपी मेहरा के भ्रष्टाचार में लिप्त होने और घर में कैश होने की जानकारी मिली थी. जानकारी सामने आई है कि लोकायुक्त की टीम ने मेहरा के घर से ऐसे प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए है, जो प्रापर्टी मुंबई सहित अन्य शहरों में उनके या उनके परिवारजनों के नाम की है. प्रापर्टी से जुड़े प्रमाण भी लोकायुक्त के सामने आए हैं. जीपी मेहरा पर विभाग में सेवाएं देते हुए विभागीय ठेकों और निर्माण कार्यों में गड़बड़ियों के आरोप हैं. लोकायुक्त को इस मामले की जानकारी मिली. जिसके बाद सुबह से भारी पुलिसबल के साथ टीम मेहरा के घर पर कार्रवाई कर रही है.
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26