Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

नगर निगम आयुक्त ने देखी निगम की साइटें, समझी व्यवस्था

राजधानी

चार घंटे शहर में घूमीं संस्कृति, पीडब्ल्यूडी को नोटिस के निर्देश 

भोपाल। भोपाल नगर निगम की नवागत आयुक्त संस्कृति जैन ने गुरूवार को नगर निगम परियोजनाओं की अलग-अलग साइटों पर पहुंचकर कामकाज देखा और व्यवस्थाओं को समझा। इस दौरान उन्होंने आवश्यक निदेशा निर्देश भी दिए। साथ ही सडक़ पर फैली निर्माण सामग्री मिलने पर लोक निर्माण विभाग को नोटिस भेजने के निर्देश भी दिए। 

भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने गुरुवार को पहली बार कचरा प्रबंधन देखा। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान जेके रोड पर फैले सीएंडडी वेस्ट को उठवाने के लिए पीडब्ल्यूडी को नोटिस देने के निर्देश दिए।

निगमायुक्त ने सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवेज ट्रीटमेंट, ड्रेनेज, नाला, पार्क, ओपन जिम, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं का आवलोकन किया। साथ ही सफाई मित्रों की उपस्थिति व कार्य स्थल एवं समय, रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था के बारे में भी जाना। 

उन्होंने वार्ड नंबर-58 के गौतम नगर क्षेत्र और यहां फिट इंडिया के तहत बनाए गए ओपन जिम, संजीवनी क्लिनिक आदि का निरीक्षण किया। पार्क में अधिक से अधिक खुली भूमि रखने के लिए संजीवनी क्लिनिक के ऊपर हॉल का निर्माण कराने तथा मार्ग के दोनों ओर पार्क एवं जागिंग ट्रैक विकसित करने के निर्देश दिए।

गार्बेज स्टेशन भी देखे 

निगमायुक्त ने अन्ना नगर, गोविंदपुरा और राजेंद्र नगर के गार्बेज ट्रांसफर स्टेशनों पर भी पहुंचीं। यहां डोर-टू-डोर कचरा एकत्र कर लाने वाले वाहनों में गीला-सूखा व अन्य प्रकार के कचरे के पृथक-पृथक एकत्रीकरण व परिवहन प्रक्रिया का अवलोकन किया। 

स्टेशनों की क्षमता, प्रतिदिन आने वाले कचरे की मात्रा आदि के संबंध में भी जानकारी ली। अन्ना नगर गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन पर टैक्स टाइल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर का निरीक्षण कर कपड़ों की कटिंग, काटन बनाने व पैकिंग करने की प्रक्रिया को समझा। 

दामखेड़ा का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट देखा

निगमायुक्त जैन ने माहोली दामखेड़ा स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में सीवेज के उपचार की पूरी प्रक्रिया देखी। इस दौरान प्लांट की क्षमता, सीवेज के उपचारित जल के उपयोग आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। शुद्धिकरण मीटर से उपचारित जल के बीओडी व सीओडी का भी अवलोकन किया। छोला मंदिर परिसर में मंदिर लोक के निर्माण की कार्य योजना के संबंध में भी जानकारी ली। वहीं, न्यू मार्केट स्थित मल्टी लेवल पार्किंग के सभी तलों एवं छत पर जाकर पार्किंग व्यवस्था का अवलोकन किया।