Breaking News:
राजधानी
मिलावटी मावा-पनीर पकडऩे मैदान में उतरेंगी टीमें
राजधानी
हर दिन सैंपलिंग के लिए खाद्य नियंत्रक ने प्रदेशभर के जिलाधीशों को लिखा पत्र
भोपाल। दीपावली पर दूध और मावा से बने सामान और मिठाईयों की मांग बढऩे वाली है। पहले से तैयारी कर बैठे मिलावटखोर नकली और मिलावटी पनीर और मावा एवं इससे बनी मिठाईयों से इस मांग को पूरा करने की तैयारी में हैं। मिलावटखोरी के खिलाफ सरकार ऐसे मिलावटखोरों पर कार्रवाई की तैयारी कर चुकी है। मप्र के खाद्य नियंत्रक दिनेश श्रीवास्तव ने प्रदेशभर के सभी जिलाधीशों को पत्र लिखकर दूध एवं दूध से बने पदार्थों एवं अन्य प्रकार की खाद्य सामग्री की नियमित जांच कर नमूने एकत्रित करने हेतु पत्र लिखा है।
खाद्य नियंत्रक ने जिलाधीशों को लिखे पत्र में निर्देशित किया है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा नियम 2011 का कड़ाई से पालन कराया जाए। पत्र में लिखा- त्योहारी सीजन में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण हो। जिन प्रतिष्ठानों पर मिलावट या संदिग्ध सामग्री की आशंका हो, वहां से तत्काल नमूने लेकर नियम अनुसार कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही अवैध रूप से खाद्य पदार्थ निर्माण करने वाले प्रतिष्ठानों पर भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए।
इन खाद्य पदार्थों पर विशेष नजर
दीपावली पर जिन खाद्य पदार्थों का अधिक उपयोग होता है, उनमें दूध एवं दूध से बने खाद्या पदार्थ जैसे मावा, मिठाईयां, घी एवं तेल, मसाले, गिफ्ट हैम्पर (फूड), ड्रयफ्रूट्स, चॉकलेट, बिस्किट, नमकीन, ब्रांडेड मिठाईयां आदि की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इन खाद्य पदार्थों पर मैजिक बॉक्स, चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला (एफएसडब्ल्यू) एवं चेकिंग पॉइंट्स बनाकर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इन कार्रवाईयों से संबंधित प्रतिवेदन प्रतिदिन अनिवार्य रूप से मुख्यालय भेजना होगा।
फुटकर के साथ थोक विक्रेताओं के भी होंगे निरीक्षण
जिलाधीशों को लिखे एक अन्य पत्र में खाद्य नियंत्रक ने जिले में मिलावट की संभावना पर फुटकर एवं थोक विक्रेताओं के निरीक्षण/नमूना कार्यवाही किए जाने एवं अनिवार्य रूप से कार्यवाही की वीडियोग्राफी किए जाने के निर्देश दिए हैं। खाद्य नियंत्रक ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत सभी लंबित प्रकरणों को सक्षम न्यायालय में दर्ज किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26