राजधानी

Image Alt Text

समाज में स्थापित करें स्वच्छ और सुरक्षित भोजन संस्कृति

राजधानी

खाद्य सुरक्षा विभाग ने फुटपाथी दुकानदारों के लिए आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम

भोपाल। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सोमवार को फुटपाथी दुकानदारों के लिए ‘सर्व सेफ फूड: सुरक्षित भोजन परोसना एवं बेचना’ विषय पर नि:शुल्क खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान फुटकर दुकानदारों को नि:शुल्क खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र एवं हाईजीन किट वितरित की गई। 

फुटपाथी दुकानदारों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन परोसने की आदतें अपनाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रोजगार में वृद्धि, आजीविका में सहयोग, खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता सुधार, ग्राहकों के बीच विश्वास निर्माण, खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम और नियमों के पालन की समझ को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस दौरान दुकानदारों को नि:शुल्क सेफ्टी किट दिया गया, जिसमें एप्रिन, कैप, ग्लब्स, साबुन, तौलिया, डस्टर और हेडगियर थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव औ श्रीमती साधना सक्सेना ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम दुकानदारों की आजीविका को सुरक्षित बनाते हैं और ग्राहकों के स्वास्थ्य की भी रक्षा करते हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के प्रशिक्षक राजीव कुमार ने उदाहरणों और डेमों के माध्यम से साुधारण भाषा में प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में व्यक्तिगत स्वच्छता, ठेले व दुकान की स्वच्छता, भंडारण और तापमान प्रबंधन, खाद्य सामग्री का सुरक्षित प्रबंधन, बर्तन और उपकरण की सफाई, सुरक्षित पेयजल और कीटाणु रोकथाम तथा प्रशिक्षण व नियमित प्रशिक्षण पर बल दिया गया।