Breaking News:
राजनीति
लोकतांत्रिक पार्टी नहीं, पारिवारिक उद्यम बनी कांग्रेस: पंवार
राजनीति
नेशनल हेराल्ड घोटाले में युवा मोर्चा ने फंूका राहुल गांधी का पुतला
भोपाल। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और श्रीमती सोनिया गांधी के विरुद्ध न्यायालय में चालान पेश किए जाने के बाद इस घोटाले के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरूवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूका।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के नेतृत्व में गुरूवार को मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के पास स्थित रेडक्रॉस अस्पताल के पास एकत्रित हुए और प्रदर्शन के बाद पुतला दहन किया। राजधानी के साथ-साथ प्रदेश के अन्य शहरों में मोर्चा ने राहुल गांधी के पुतले फूंके। इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंवार ने कहा कि नेशनल हेराल्ड प्रकरण महज एक आर्थिक घोटाला नहीं, बल्कि यह नैतिक पतन, सार्वजनिक संपत्ति की लूट और वंशवाद की पराकाष्ठा का ज्वलंत उदाहरण है। यह वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दान की गई संपत्तियों को एक परिवार की निजी जागीर में बदल दिया। गांधी परिवार ने संस्थाओं को जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि उन्हें एक रियल एस्टेट कंपनी में परिवर्तित कर निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया। पंवार ने कहा कि कांग्रेस अब कोई लोकतांत्रिक पार्टी नहीं रही, वह एक पारिवारिक उद्यम बन चुकी है। कांग्रेस का यह चेहरा ‘गांधी विकास मॉडल’ जैसा है, जहां पार्टी का पैसा निजी पूंजी बन जाता है। आज आवश्यकता है कि देश का युवा इस मानसिकता के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठाएं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत चौहान, प्रदेश मंत्री कुलदीप सिंह राठौर, मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अंकित गर्ग सहित मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26