राजधानी

Image Alt Text

देशभर से पहुंचे काजी, स्वदेशी का किया आह्वान

राजधानी

मप्र बोर्ड मुख्यालय में हुई काजी कॉन्फ्रेंस, ऑनलाइन जुड़े मुख्यमंत्री 

भोपाल। विश्व स्तर पर चल रहे टैरिफ युद्ध के बीच प्रधानमंत्रभ् नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भारत को आत्मनिर्भर बनाने के अभियान से मुस्लिम समाज को जोडऩे के लिए मप्र सरकार ने मंगलवार को वक्फ बोर्ड मुख्यालय में एक दिवसीय राष्ट्रीय काजी कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऑनलाइन जुडक़र ‘स्वदेशी’ सामान खरीदने और उपयोग करने का आह्वान किया। 

स्वदेशी को अपनाकर मुल्क को ताकतवर बनाने का संकल्प

कॉन्फ्रेंस में काजी खलीक उर्रहमान ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आह्वान पर पर स्वदेषी वस्तुओं को उपयोग कर अपने मुल्क को ताकतवर बनाने में संकल्प लेना चाहिये। शहर मुफ्ती, भोपाल अबुल कलाम कासमी ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग एवं इस आनदोलन से जुडऩे में सहयोग की अपील की। म.प्र. काजी कौन्सिल के अध्यक्ष सैयद इशरत अली ने इमाम-मोअज्जिनों को वेतन देने, शहर काजी भोपाल सैयद मुश्ताक नदवी ने प्रदेश भर से आए काजियों को देश प्रेम में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग करने एवं अपने-अपने जिले में जागरुकता का आह्वान किया। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने कई कांफ्रेंस के विषय को रखते हुए बताया और अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया। 

कार्यशाला में इन मुद्दोंपर भी हुई चर्चा 

कार्यशाला में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी भूमिका निश्चित करने तथा उम्मीद संशोधित अधिनियम, वक्फ बोर्ड के द्वारा समाज हित में किये जा रहे नवाचारों एवं वक्फ कानून 2025 के अंतर्गत वक्फ सम्पत्तियों की सुरक्षा, विकास एवं वाकिफ की मंशा के अनुसार कार्यो को समाज के हर हिस्से तक पहुँचाने तथा जागरूकता लाने के उद्देष्य से मप्र राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने जानकारी दी। कॉन्फ्रेंस में रियासतकाल के भोपाल के शहर काजी सैयद मुष्ताक अली नदवी, काजी सैयद इशरत अली, अध्यक्ष म.प्र. काजी कौन्सिल, काजी खलीक उर्रहमान, उपाध्यक्ष काजी कौन्सिल मध्यप्रदेश, मुफ्त अबूल कलाम कासमी, मुफ्ती-ए-शहर रियासत भोपाल एवं प्रदेश भर के लगभग सभी जिलों के काजी मुख्य रूप से शामिल हुए।